CG Vyapam Vacancy: सरकारी नौकरी का मौका… आबकारी विभाग में कांस्टेबल के ढेरों पदों पर भर्ती… जल्द करे आवेदन

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने राज्य आबकारी विभाग में आबकारी कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत योग्य उम्मीदवारों से कुल 430 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 30 जून 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा की तारीख 3 अगस्त को संभावित है।

12वीं पास करें आवेदन
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 की परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार ही आवेदन के पात्र होंगे। आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, छत्तीसगढ़ शासन के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

वेतनमान और अन्य लाभ
चयनित उम्मीदवारों को 18,000 से 56,900 रुपये प्रतिमाह का वेतनमान मिलेगा। यह वेतन 7वें वेतन आयोग के अनुसार निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त, राज्य सरकार की अन्य सेवाओं के समान भत्ते और सुविधाएं जैसे कि चिकित्सा, यात्रा भत्ता, और पेंशन आदि भी नियमानुसार प्रदान किए जाएंगे।

Registration Fees: आवेदन शुल्क
इस परीक्षा में भाग लेने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 350 रुपये, अन्य पिछड़ा वर्ग को 250 रुपये और अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग को 200 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के जरिए भरा जा सकता है।

CG Vyapam नोटिफिकेशन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in जाएं
  • होमपेज पर दिए गए “ऑनलाइन एप्लिकेशन” लिंक पर क्लिक करें।
  • नया यूजर हैं तो “New Registration” पर क्लिक करके नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि दर्ज करें।
  • अब पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी दस्तावेज JPG/PDF फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/UPI) से भरें।
  • सभी जानकारी और दस्तावेज जाचने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • सफलतापूर्वक आवेदन के बाद आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...