भिलाई में अश्लील वीडियो बनाकर करोड़ों की ब्लैकमेलिंग करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार… 1.65 करोड़ की संपत्ति जब्त

दुर्ग। दुर्ग में अश्लील वीडियो के एवज में ब्लैकमेलिंग केस में पुलिस को सफलता मिली है। वैशाली नगर थाना पुलिस ने ब्लैकमेलिंग और करोड़ों की वसूली करने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नीलिमा यादव उर्फ नीलम लहरे और उसके पति आनंद ने एक व्यक्ति को फंसा कर उससे करीब 2 करोड़ रुपए ऐंठे थे। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए करीब 1.65 करोड़ रुपए की संपत्ति बरामद की है, जिसमें नकद 16,45,000 रुपए, सोने-चांदी के जेवर, सोने के बिस्किट (कीमत लगभग 80.49 लाख), 25 लाख की एफडी, 35 लाख का बंगला, दो बाइक, एक एक्सयूवी गाड़ी (कीमत 8 लाख), 100 डॉलर विदेशी मुद्रा, और तीन मोबाइल फोन शामिल हैं।

कैसे हुआ खुलासा?

घटना 13 जून 2025 की है, जब पीड़ित व्यक्ति ने थाना वैशाली नगर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि आरोपी दंपती ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे और उसके परिवार को बदनाम करने की धमकी दी। इसके जरिए आरोपी लगातार पैसों की मांग कर रहे थे और अब तक उससे करोड़ों की रकम वसूल चुके थे। प्रार्थी द्वारा दी गई मोबाइल चैट, वॉइस रिकॉर्डिंग और अनुबंध पत्र को सबूत मानते हुए पुलिस ने नीलिमा और आनंद के खिलाफ बीएनएस की धारा 308(2), 351(2), 61(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया।

पूछताछ में किया जुर्म कबूल

पुलिस ने जब दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। नीलिमा ने बताया कि उसने अपने पति के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से पीड़ित का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और रकम ऐंठी। नीलिमा की निशानदेही पर पुलिस ने उसका बैंक लॉकर खुलवाया, जहां से कुल 1 करोड़ 65 लाख 22 सौ रुपए की अवैध संपत्ति बरामद की गई।

भेजा गया जेल

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस कार्रवाई में वैशाली नगर थाना पुलिस टीम की अहम भूमिका रही, जिसकी वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहना की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...