CGPSC 2023 Interview: 18 से होगा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार, 17 दस्तावेजों की फाइल होंगी जरुरी

बिलासपुर। सीजीपीएससी 2023 के मेंस परीक्षा में सफल हुए 703 अभ्यर्थियों को लोक सेवा आयोग ने इंटरव्यू के लिए बुलाया है। राज्य सेवा संवर्ग के 242 पदों के लिए इन अभ्यर्थियों का चयन होना है। इन सभी को इंटरव्यू के लिए अपने साथ 17 दस्तावेजों की फाइल भी ले जानी होगी, जिसका वेरिफिकेशन आयोग करेगा।

उल्लेखनीय है कि, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा संवर्ग के 17 विभागों के 242 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक और उसमें सफल अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन किया था। जून में मेंस का आयोजन हुआ था और तीन महीने बाद 29 सितंबर को इसके परिणाम घोषित किया था। मेंस में सफल उम्मीदवारों के बीच साक्षात्कार तक पहुंचने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा थी। आयोग ने मेरिट के आधार पर 703 अभ्यर्थियों का चयन कर इंटरव्यू के लिए लिस्ट जारी कर दी है। 18-28 नवंबर तक साक्षात्कार लिया जाएगा।

आयोग ने साक्षात्कार के लिए तिथियों की घोषणा के साथ ही समय भी निर्धारित किया है। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 1 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। तय तिथि और निर्धारित समय में ही विशेषज्ञ उम्मीदवारों के साक्षात्कार लेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लाइसेंसधारी मकानों को नहीं किया जाएगा खाली, सांसद विजय...

भिलाई। सांसद विजय बघेल द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) प्रबंधन से चर्चा कर लाइसेंसधारी मकानों को खाली नहीं कराए जाने को लेकर दिए गए...

छत्तीसगढ़ में पहली बार मिलेगा 10 किलो का LPG...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहली बार 10 किलो क्षमता वाले LPG गैस सिलेंडर की सुविधा शुरू होने जा रही है। इसकी शुरुआत 15 अगस्त से...

कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की बड़ी साजिश नाकाम, दिल्ली-बिहार...

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की बड़ी साजिश को पुलिस ने वारदात से पहले ही नाकाम कर दिया। डीसीपी...

छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 लागू, राजपत्र में नियम...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 अब पूरे प्रदेश में पूरी तरह लागू हो गया है। राज्य सरकार द्वारा अधिनियम के नियमों का राजपत्र...