CG – एक साथ मिले तीन मानव कंकाल: बंद प्लांट से लगे खेत में बिखरी पड़ी मिली हड्डियां… मचा हड़कंप, इलाका सील… जांच में जुटी फोरेंसिक टीम

CG

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां पर तीन अलग-अलग नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया है। खेत में कई जगहों पर हड्डियां बिखरी पड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के दहेजवार का है।

जानकारी के मुताबिक, दहेजवार गांव के लोग शुक्रवार सुबह खेत में धान कटाई के लिए बंद पड़े ब्रिक्स प्लांट के परिसर के पास गए थे। ग्रामीणों ने देखा तो कई जगहों पर हड्डियों के टुकड़े बिखरे पड़े थे। आशंका जताई जा रही है कि हड्डियां कुछ दिन पहले लापता मां, बेटी और बेटे की है।

ग्रामीणों ने बताया कि खोपड़ी और अन्य हड्डियों को देखकर वह दहशत में आ गए थे। इसके बाद फौरन पुलिस को सूचना दी। तत्काल पुलिस बड़ी संख्या में पहुंची। उन्होंने घटना स्थल में ले जाकर कंकालों को दिखाया। पुलिस ने कंकालों को बरामद कर लिया है।

बताया जा रहा है कि फ्लाई ऐश ब्रिक्स प्लांट के संचालक द्वारिका गुप्ता है। लंबे समय से ब्रिक्स प्लांट बंद है। हालांकि ग्रामीण शवों को खेतों में गाड़ते हैं। आशंका यह भी है कि कुत्तों ने खोपड़ियों को निकाल लिया है, लेकिन आसपास में कोई कब्रगाह भी नहीं है।

मामले में ASP शैलेन्द्र पांडेय ने नर कंकाल मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर और फोरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है। प्रथम दृष्टया ये नर कंकाल काफी पुराने हैं। पुलिस टीम इसका भी पता लगाएगी कि ये नर कंकाल कब के हैं, और कहां से आए हैं। जरूरत पड़ी तो नर कंकालों का डीएनए भी कराया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

खादी पर 25% की छूट के साथ ‘सेल्फी विद...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और स्थानीय कारीगरों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने...

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पति पर लगाया...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की...

CGPSC मेंस रिजल्ट को चुनौती देने वाली याचिका खारिज,...

बिलासपुर। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने सीजी पीएससी मेंस परीक्षा के परिणाम और उत्तर पुस्तिकाओं के दोबारा मूल्यांकन की मांग को लेकर लगाई गई...

छत्तीसगढ़ में आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया...