CGPSC 2025 Notification: CGPSC ने जारी किया राज्य सेवा परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन, डिप्टी कलेक्टर, DSP, नायब तहसीलदार के सबसे ज्यादा पोस्ट, जानें पूरी डिटेल…

CGPSC 2025 Notification: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा-2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस बार कुल 238 रिक्त पदों पर भर्ती होगी. इनमें कई बड़े पद शामिल हैं. सबसे ज्यादा चर्चा डिप्टी कलेक्टर और DSP के पदों की है.

डिप्टी कलेक्टर के 14 और डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) के 28 पद भरे जाएंगे. इसके अलावा नायब तहसीलदार के सबसे ज्यादा 51 पद हैं. बाकी पदों में कमर्शियल टैक्स ऑफिसर, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक संचालक, जिला रजिस्ट्रार, छत्तीसगढ़ राज्य वित्त सेवा अधिकारी, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं.

आवेदन की तारीखें
ऑनलाइन आवेदन 1 दिसंबर 2025 से शुरू हो जाएंगे और 31 दिसंबर 2025 तक चलेंगे. अगर कोई गलती रह जाती है तो सुधार का मौका 3 जनवरी से 7 जनवरी 2026 तक मिलेगा.

परीक्षा की तारीख
प्रारंभिक परीक्षा (प्रीलिम्स) 22 फरवरी 2026 को होगी. यह परीक्षा पूरे राज्य में एक साथ आयोजित की जाएगी. प्रीलिम्स पास करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा (मेंस) और फिर इंटरव्यू के लिए बुलाए जाएंगे.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...