सट्टा खेलते पकड़े गए BSP के 3 कर्मचारी, मोबाइल में लाखों रुपए का लेन-देन

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट के 3 कर्मचारी सट्टा खेलते पकड़ाए है। इनमें एक भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) का नियमित कर्मचारी है, जबकि दो अन्य आरोपी भिलाई स्टील प्लांट में ठेका श्रमिक के रूप में कार्यरत हैं।

एसीसीयू यूनिट और स्मृतिनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोबाइल फोन से सट्टा संचालित कर रहे थे। जांच में तीनों के फोन में लाखों रुपए के ऑनलाइन सट्टा लेन-देन का रिकॉर्ड मिला है।

पुलिस के मुताबिक, 25 नवंबर 2025 को एसीसीयू को सूचना मिली कि टाटा लाइन कोहका, चौकी स्मृतिनगर क्षेत्र में राकेश कुमार सिंह नामक व्यक्ति अपने मोबाइल फोन से अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिख रहा है और ऑनलाइन सट्टा जुआ चला रहा है। सूचना मिलते ही एसीसीयू और स्मृतिनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने तत्काल रेड कार्रवाई की।

मोबाइल की जांच में मिले सट्टा के सबूत

मौके पर पुलिस ने कोहका के रहने वाले राकेश कुमार सिंह (45 वर्ष), उसके साथी टीका राम साहू (57 वर्ष) और भिलाई के रहने वाले राजरत्न नागदेवते (35 वर्ष), को पकड़ा। तीनों के मोबाइल की जांच में लाखों रुपए की ऑनलाइन सट्टा लेन-देन की जानकारी और सट्टा पट्टी का पूरा रिकॉर्ड मिला।

सोशल मीडिया के माध्यम से चला रहे थे सट्टा

छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन मोबाइल फोन, एक बाइक और 86,940 रुपए नगद सहित कुल 1,66,940 रुपए का सामान जब्त किया। पूछताछ में यह भी पता चला कि आरोपी मोबाइल एप और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से सट्टा संचालन कर बड़ी संख्या में लोगों से अवैध धन इकट्ठा कर रहे थे। तीनों आरोपी लंबे समय से सट्टा कारोबार में सक्रिय थे और अपने मोबाइल के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर सट्टा नंबर भेजकर अवैध कमाई कर रहे थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...