कांग्रेस में अंदरूनी कलह : प्रदेश प्रभारी पायलट के सामने भिड़े कार्यकर्ता, जिलाध्यक्ष पर लगाए ये गंभीर आरोप

धमतरी। शहर में कांग्रेस की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आई है। दरअसल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव और प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट की मौजूदगी में बुधवार को कांग्रेस कार्यालय में जमकर हंगामा हुआ। वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवेंद्र अजमानी ने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहना पर महापौर टिकट वितरण में दलाली का सार्वजनिक आरोप लगाया। अब सोशल मीडिया पर इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

धमतरी के राजीव भवन में सुबह से माहौल सियासी था, लेकिन प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट जिला कांग्रेस की बैठक लेकर बाहर निकले ही थे कि अचानक कांग्रेसी आपस में भीड़ गए। पूर्व कार्यकारी जिला अध्यक्ष के पद पर रहे देवेन्द्र अजमानी सीधे प्रभारी के पास पहुंचे। वो अपना इस्तीफा सौंपना चाहते थे, लेकिन जिला अध्यक्ष और कुछ कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोक दिया। इस पर अजमानी भड़क उठे और आरोपों की झड़ी लगा दी। उन्होंने सीधे जिला अध्यक्ष शरद लोहाना पर महापौर टिकट बेचने का सनसनीखेज आरोप लगाया।

कुछ ही पलों में मामला इतना बढ़ गया कि शब्दों की तकरार, धक्का-मुक्की और चिल्लाहट में बदल गई। देखते ही देखते राजीव भवन परिसर किसी राजनीतिक अखाड़े में बदल गया। इधर सचिन पायलट इस पूरे विवाद के बीच मौन साधे खड़े रहे। करीब 15 मिनट चले इस हाई-वोल्टेज बवाल के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष शरद लोहाना ने बड़ा फैसला सुना दिया। देवेन्द्र अजमानी को पार्टी-विरोधी व्यवहार,अनुशासनहीनता और बदसलूकी के आरोप में सीधे 6 साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के चुनाव पर हाईकोर्ट में...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने भूपेश बघेल की चुनाव याचिका को निरस्त करने की मांग को खारिज कर दिया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

CG News : विवाद के बाद पति-पत्नी ने लगाई...

गरियाबंद। जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पायलीखण्ड गांव के जंगल में बुधवार को पति-पत्नी के शव पेड़ से...