CGPSC Result Declared: लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2022 के रिटन एग्जाम के रिजल्ट किए जारी… ऐसे चेक करें परिणाम

रायपुर। CGPSC (छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग) ने राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2022 के लिखित परीक्षा के रिजल्ट आयोग के वेबसाईट www.psc.cg.gov.in पर जारी कर दिए गए हैं। राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2022 में चिन्हांकित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की तिथि एवं विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाईट पर पृथक से जारी की जाएगी।

गौरतलब है कि राज्य सेवा परीक्षा-2022 के अंतर्गत विभिन्न 19 सेवाओं हेतु कुल-210 पद विज्ञापित किए गए थे। राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2022 के परीक्षा परिणाम के आधार पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा कुल-3095 अभ्यर्थियों का राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2022 हेतु प्रावधिक आधार पर चिन्हांकन किया गया था। राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2022 की लिखित परीक्षा का आयोजन 15, 16, 17 एवं 18 जून 2023 को किया गया था। मुख्य परीक्षा परिणाम के आधार पर कुल 625 अभ्यर्थियों को प्रावधिक आधार पर साक्षात्कार हेतु चिन्हांकन किया गया है।

साक्षात्कार हेतु चिन्हांकन समस्त अभ्यर्थियों को विज्ञापित पदों की अग्रमान्यता आयोग की वेबसाईट www.psc.cg.gov.in पर उपलब्ध लिंक का प्रयोग कर ऑनलाईन दर्ज करना होगा, ऑनलाईन अग्रमान्यता अंकित करने हेतु तिथि पृथक से जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को अपने साक्षात्कार दिनांक से एक दिन पूर्व मूल दस्तावेज सत्यापन हेतु छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में उपस्थित होना होगा। जिन अभ्यर्थियों द्वारा साक्षात्कार दिनांक के एक दिन पूर्व दस्तावेज सत्यापन नहीं करवाया जायेगा, उन्हें साक्षात्कार में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बस्तर दशहरा में आने का...

नई दिल्ली/जगदलपुर। विश्वप्रसिद्ध 75 दिवसीय बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित किया गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन...

जब आपका पड़ोसी सुरक्षित महसूस करता है: अच्छे पड़ोस...

नई दिल्ली। एक शांत समाज बड़े-बड़े भाषणों से नहीं, बल्कि घर के बहुत करीब कुछ चीज़ों से शुरू होता है: क्या जो व्यक्ति आपके...

CG News: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक निलंबित

सूरजपुर। अपनी ही स्कूल की कक्षा 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर शोषण करने वाले आरोपी...

राजनीति में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर 82.63...

बिलासपुर। राष्ट्रीय पार्टी में बड़ा पद दिलाने के नाम पर 82 लाख 63 हजार रुपये की ठगी करने वाली महिला को सरकंडा पुलिस ने...