अलविदा काका जी…नहीं रहे भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी,..दो बार राजनांदगांव के विधायक रहें

भिलाई। संस्कारधानी राजनांदगांव के दो बार के विधायक रहें दिग्गज भाजपा नेता लीलाराम भोजवानी का निधन हो गया। उन्हें लोग प्यार से काकाजी कहते थे। उनके निधन से राजनांदगांव में शोक की लहर है। आज तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रायपुर की अस्तपाल में भर्ती किया गया था। अस्पताल में उनकी स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी इसके बाद परिजनों ने लीलाराम भोजवानी को वापस राजनांदगांव ले जाने का फैसला किया। इसी दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। अविभाजित मध्यप्रदेश के समय में स्वर्गीय लीलाराम भोजवानी श्रम मंत्री रहे। लीलाराम भोजवानी का जन्म 24 जनवरी 1941 को हुआ था। राजनांदगांव में उन्होंने राजनीति की शुरुआत की और भाजपा के कई पदों पर रहे। राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे 1990 और 1998 में। वर्तमान में राजनांदगांव विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के विधायक प्रतिनिधि लीलाराम भोजवानी रहे हैं। जनप्रतिनिधियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। आज उनका अंतिम संस्कार राजनांदगांव में किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राज्य कर्मचारी संघ दुर्ग की नई जिला कार्यकारिणी घोषित,...

दुर्ग: राज्य कर्मचारी संघ जिला दुर्ग इकाई की नई जिला एवं विकासखंड कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया। प्रांतीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में संघ...

5 दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भिलाई-दुर्ग में...

भिलाई-दुर्ग: बैंकों में सप्ताह में 5 दिन काम (5 Days Banking) की लंबे समय से लंबित मांग को लेकर युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स...

CG में दर्दनाक सड़क हादसा: बस्तर राइड पर निकली...

CG धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मुंबई की 24 वर्षीय महिला बाइकर रिद्धि ठक्कर की मौत हो...

दुर्ग में पैसों के विवाद में छोटे भाई की...

दुर्ग। इंदिरा नगर बघेरा में बुधवार सुबह पैसों के लेनदेन को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया...