CGPSC Results 2024: सीजीपीएससी का रिजल्ट जारी, दुर्ग के देवेश साहू बने टॉपर, यहां देखें पूरी लिस्ट…

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग CGPSC ने गुरूवार की देर रात CGPSC 2024 मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी किया. इस बार टॉप-10 में 8 लड़के और 2 लड़कियां हैं. दुर्ग के देवेश प्रसाद साहू ने बाजी मारते हुआ पहला स्थान प्राप्त किया है.

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने नवंबर 2024 में 246 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था. 17 विभागों में डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार सहित कई पदों पर इसके माध्यम से भर्ती होगी. इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा फरवरी में आयोजित की गई थी. इसके बाद जून में मुख्य परीक्षा आयोजित की गई थी. 643 अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के लिए किया गया. इंटरव्यू के बाद 20 नवंबर की देर रात को परिणाम घोषित कर दिए गए.

CGPSC टॉपर दुर्ग के देवेश साहू का पारिवारिक बैकग्राउंड सामान्य है. उनके पापा भिलाई स्टील प्लांट के रिटायर्ड इलेक्ट्रीशियन हैं. देवेश ने जगदलपुर (बस्तर) के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. इसके बाद उन्होंने सीजीपीएससी की तैयारी कर अफसर बनने का लक्ष्य तय किया. इसके लिए उन्होंने पहले दो बार भी परीक्षा दिलाई थी. लेकिन असफल हो गए थे. लेकिन तीसरी बार के सेल्फ स्टडी की और उन्होंने सफलता हासिल कर ली. परिणाम घोषित होने के बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है.

ऐसे चेक करें पूरी रिजल्ट
रिजल्ट चेक करने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.psc.cg.gov.in/ पर जाकर देख सकते हैं. आयोग की ओर से ये भी कहा गया है कि आरक्षित वर्ग के ऐसे अभ्यर्थियों जिन्हें मुख्य परीक्षा के प्रत्येक प्रश्न पत्र में प्राप्तांक 23 प्रतिशत या अधिक है और 33 प्रतिशत से कम को केवल संबंधित आरक्षित पदों के आबंटन के लिए चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा. अभ्यर्थियों के पद आबंटन की कार्यवाही के बाद चयन सूची अलग से जारी की जाएगी.

देखें टॉप टेन लिस्ट

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...