भिलाई की सड़कों में रोमांस करने वाले कपल मामले में कटा चालान; वीडियो वायरल होने के बाद दुर्ग पुलिस का एक्शन… भिलाई टाइम्स ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा, हेल्पलाइन नंबर भी जानिए; देखिए Video

भिलाई। भिलाई में एक बाइक में रोमांस करते एक कपल का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो विजय दशमी के दिन का बताया गया। इस वीडियो में एक लड़का बिना हेलमेट के बाइक चला रहा है और सामने से उसके बाहों में लड़की उल्टा होकर चिपक कर बैठी हुई नजर आई। जो व्यक्ति वीडियो बना रहा था उसे लड़की ने हड़काया उसके बाद उसने वीडियो बनाना बंद कर दिया। ये वीडियो पुलिस के पास पहुंचा फिर पुलिस विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जाँच की और चालानी कार्रवाई भी की। इस प्रकार का कोई कृत्या या यातायात से संबंधित किसी भी प्रकार के सुझाव/ शिकायत यातायात हेल्पलाईन नं 94791 92029 पर आप भी भेज सकते है।

वायरल वीडियो के बाद एक्क्शन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग राम गोपाल गर्ग के दिये गये निर्देश में एवं सतीष ठाकुर, सदानंद विध्यराज, उप पुलिस अधीक्षक, (यातायात) के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा यातायात संबंधी सुझाव एवं यातायात संबंधी शिकायत होने पर हेल्पलाईन नंबर 9479192029 आम नागरिकों के लिए जारी किया गया है। पुलिस ने बताया हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायत पर यातायात पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी प्रकार सोमवार को एक मोटर सायकल क्रमांक CG 07 BZ 8716 में एक लड़के द्वारा गलत तरीके से बैठाकर लापरवाहीपूर्वक सेन्ट्रल एवेन्यू मार्ग में वाहन चलाते वीडियो प्राप्त हुआ जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर उक्त वाहन में तत्काल कार्यवाही करने निर्देश दिया गया।

मैकेनिक का काम करता है युवाक

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा वाहन नंबर से वाहन मालिक का डिटेल निकालकर वाहन मालिक को यातायात मुख्यालय नेहरू नगर बुलाया गया जिस पर वाहन मालिक को वीडियों दिखाने पर वाहन मालिक द्वारा बताया गया कि यह लड़का मेकेनिक कार्य करता है जिसे दो दिन पहले मै अपना वाहन बनाने दिया था जिस पर उक्त लडके एवं उसके परिजन को यातायात मुख्यालय बुलाकर समझाईस दी गई और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए 4000/-रूपये चालान किया गया।

दुर्ग ट्रैफिक पुलिस ने की अपील

यातायात पुलिस दुर्ग वाहन चालको से अपील करती है कि वे अनुशासित होकर वाहन चलाये, यातायात नियमों का पालन करे, दोपहिया वाहन में दो से अधिक सवारी न बैठाये, रांग साईड न चले, शराब पीकर वाहन न चलाये एव हमेशा यातायात नियमों का पालन करते हुये वाहन चलाये, सुरक्षित चले एवं दूसरे को भी सुरक्षित चलने दें तथा यातायात से संबंधित किसी भी प्रकार की सुझाव एवं शिकायत के लिसे यातायात द्वारा जारी वाट्सअप नंबर (9479192029) पर सूचना/जानकारी दे सकते है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...