प्रदेश की तरह भिलाई भाजपा संगठन में फेबदल शुरू: जिलाध्यक्ष ने मंडल अध्यक्ष और महामंत्री को हटाया…

भिलाई। प्रदेश भाजपा संगठन में लगातार बदलाव की खबरें आ रही है। पहले प्रदेश अध्यक्ष को बदला गया फिर नेता प्रतिपक्ष को भी बदल दिया गया है। प्रदेश की हवा भिलाई तक पहुंच गई है। भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र साहू ने एक मंडल के अध्यक्ष और महामंत्री को हटा दिया है। उनकी जगह नई नियुक्ति भी दे दी है।
जिलाध्यक्ष वीरेंद्र साहू के लेटरहेड से जारी नियुक्त आदेश में कहा गया है कि, जामुल मंडल के अध्यक्ष संजय शर्मा को हटाया गया है। संगठन के कामकाज और नियमों के विपरित जाकर काम करने की बातें सामने आई है। जामुल में नए मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी हेमंत देवांगन को दी गई है। महामंत्री की जिम्मेदारी लवली सिंह को दी गई है। लवली सिंह पहले जामुल मंडल में उपाध्यक्ष रहे हैं। वहीं मनीष साहू पहले भी महामंत्री थे, अब भी महामंत्री की कमान संभालेंगे।

Exit mobile version