नकटी में अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, कई ग्रामीणों पर FIR दर्ज

रायपुर। राजधानी रायपुर के नकटी गांव में बीते दिनों अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान जमकर बवाल हुआ. इस दौरान विवाद की स्थिति भी बनी. वहीं पुलिस ने अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ बलवा सहित भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

जानकारी के अनुसार, प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के निर्माण के लिए सोमवार को नकटी गांव में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी. इस दौरान मौजूद ग्रामीणों और शासकीय अमले के बीच तीखी बहस और भारी विवाद हो गया था.

आरोप है कि ग्रामीणों ने शासकीय कर्मचारियों पर हमला किया गया और सरकारी काम में बाधा पहुंचाई गई. इसी शिकायत के आधार पर माना थाना पुलिस ने अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ शासकीय कर्मचारियों पर हमला करने, शासकीय कार्य में बाधा डालने और बलवा करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

घटनास्थल के वीडियो फुटेज, तस्वीरों और अन्य चश्मदीद साक्ष्यों के आधार पर हुड़दंग करने वाले आरोपियों की पहचान की जा रही है. पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है.

Exit mobile version