CG – चरित्र शंका और मर्डर: कैरेक्टर पर शक करता था पति, सो रही थी पत्नी तो गला घोंटा, हत्या के बाद लाश को दफना दिया, फिर…

चरित्र शंका और मर्डर

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक पति ने अपनी पत्नी का मर्डर कर दिया है। पति को पत्नी के कैरेक्टर पर शक था जिसके कारण गला घोंटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं घरवालों को दम घुटने से मौत होना बताकर लाश भी दफना दिया। जब आरोपी ने हत्या में इस्तेमाल दुपट्टे को शिवनाथ नदी में बहाया तो परिजनों को शक हुआ। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की मौजूदगी में लाश को निकालकर पोस्टमॉर्टम कराया गया, जिसमें दम घुटने से मौत होने की पुष्टि हुई है। एक साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी।

12 अप्रैल को आरोपी मो. शहजादा शेखानी (26) ने अपने दोस्त मो. मुस्तकिम शेखानी से मार्केट में उधारी के पैसे चुकाने के बदले पत्नी आशिफा परवीन की हत्या में सहयोग करने को कहा। जिसके बाद वह तैयार हो गया था। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात का सीन रिक्रिएट भी कराया।

आरोपी शहजादा ने बताया कि, करीब एक साल पहले जब भी वो काम से बाहर जाता था, तब उसकी पत्नी आशिफा मायके चली जाती थी। वह उसके माता-पिता की सेवा और इज्जत नहीं करती थी। मेरा दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध होने का शक करती थी। ताना भी मारती थी। इससे तंग आ गया था।

11 अप्रैल को आशिफा ससुराल में ईद न मनाकर अपने मायके चली गई। रात को घर भी आई। इसलिए उसने दोस्त के साथ मिलकर उसे मारने की योजना बनाई।

आरोपियों ने 2 जोड़ी ग्लव्स खरीदा और आशिफा के कमरे में गए। कमरे में वह सो रही थी। तभी गला दबाकर उसे मार डाला। फिर अपने परिवार और रिश्तेदारों को मौत की जानकारी देते हुए घर बुलाया। परिजनों ने पूछा कि आशिका की मौत कैसे हो गई।

तब आरोपी ने कहानी सुनाते हुए कहा कि आशिफा को उसने रात में चाय बनाने के लिए कहा, तो उसने बेचैनी लगने की बात कही। सुबह डॉक्टर के पास ले जाने कहा था। लेकिन उसकी मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...