ब्रांडेड बोतल में मिला रहे थे सस्ती शराब, 6 गिरफ्तार: आबकारी विभाग ने की बड़ी कार्रवाई… शराब दुकान में अंग्रेजी शराब में कर रहे थे मिलावट… 6 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

Cheap liquor was being mixed in branded bottle

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सरकंडा के शराब दुकान में अंग्रेजी शराब में मिलावट का मामला आया है। इस मामले में आबकारी विभाग की टीम ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के सरकंडा में शराब दुकान के कर्मचारी कुछ लोगों से मिलीभगत कर अंग्रेजी शराब में मिलावट करके बिक्री कर रहे थे। इस मामले में आबकारी विभाग की टीम ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पकड़े गए आरोपियों में दुकान का सुपरवाइजर और गार्ड भी शामिल हैं। कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग की टीम ने शराब दुकान के पूरे स्टाफ को हटा दिया है।

बता दें कि मिलावटी शराब के तार रायपुर और अंबिकापुर से भी जुड़े हैं। बताया जा रहा है कि शराब के बोतलों की नकली शीशी और ढक्कन की सप्लाई बसों से की जाती है। आरोपी दुकान बंद होने के बाद देर रात तक शराब में मिलावट का काम करते थे। इस दौरान एक सेल्समैन सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। इस मामले की जांच में बड़े खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल आबकारी विभाग की टीम कार्रवाई में जुट गई है

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...