भिलाई में शिक्षा की आड़ में ठगी: सरोज गोपाल सोसायटी के अध्यक्ष ने किया 1 करोड़ की ठगी… सदस्य बना कर सालाना 12 प्रतिशत ब्याज देने का दिया झांसा… भिलाई नगर पुलिस ने पकड़ा, शिकायत करने थाने पहुंचे थे दर्जनभर पीड़ित

भिलाई। भिलाई में शिक्षा की आड़ में करोड़ों रुपए का ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज किया है। भिलाई नगर टीआई राजेश साहू ने बताया कि जामुल निवासी संजीव सक्सेना समेत 13 लोगों ने शिकायत किया कि तालपुरी निवासी रूपेश कुमार गुप्ता ने उनके साथ ठगी की है। रूपेश का उतई में सरोज गोपाल एजुकेशन के नाम से सोसायटी चलाता है। सोसायटी का अध्यक्ष भी रुपेश गुप्ता है।

आरोपी ने दर्जन भर से अधिक लोगों को सोसायटी का सदस्य बनाने का लालच देकर रकम जमा कराया। रकम के एवज में लोगों को 12 प्रतिशत ब्याज सालाना मिलने का झांसा दिया।

रकम देने वाले लोग सोसायटी के स्थायी सदस्य होंने की जानकारी दी थी। इसके लालच में आकर विभिन्न लोगों ने रुपेश गुप्ता के पास करीब 1 करोड़ रुपए से अधिक की रकम जमा कराया। साल बीत जाने के बाद पीड़ितों को ब्याज तक नहीं मिला। लोगों ने रूपेश गुप्ता पर दबाव बनाया तो रकम वापस करने को लेकर टाल मटोल करता रहा। पुलिस ने जब रूपेश गुप्ता को गिरफ्तार करने के बाद लोगों से रकम लेना स्वीकार किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांकेर में GST अधिकारी पर ACB का शिकंजा :...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जीएसटी विभाग की अधिकारी अर्चना गिरी के आवास पर दबिश दी है। अधिकारी पर...

महासमुंद में पुलिस आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...

महासमुंद। जिले में शनिवार सुबह एक पुलिस आरक्षक का शव जंगल में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।...

बर्बरिक और पीआरए समूह पर IT की बड़ी कार्रवाई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोयला, लोहा और सड़क निर्माण कारोबार से जुड़े बर्बरिक कंस्ट्रक्शन और पीआरए समूह पर आयकर विभाग की छापेमारी में बड़े वित्तीय...

दुर्ग में लॉरेंस बिश्नोई के नाम से फिरौती का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में दवा कारोबारी शशांक चोपड़ा को धमकी देकर 15 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। कारोबारी...