दुर्ग में दिनदहाड़े रिटायर्ड कर्मी से उठाईगिरी: बैंक से 1 लाख रुपए निकालने के बाद गाड़ी की डिक्की में रखे, थोड़ी देर में गायब…पुलिस खंगाल रही फुटेज

भिलाई। दुर्ग में दिनदहाड़े उठाईगिरी हो गई। महिला बाल विकास के रिटायर्ड कर्मी के साथ ये उठाईगिरी हुई है। शिकायत पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मोहन नगर पुलिस ने बताया कि जवाहर नगर दुर्ग निवासी रतन लाल सोनी 72 वर्ष उक्त विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी है।

मंगलवार 12.30 बजे अपने घर से बैंक ऑफ बड़ौदा जाने के लिए निकले थे। बैंक से 1 लाख रुपए निकालकर अपने स्कूटी के डिक्की में रखे हुए थे। जब अपने खाते का एंट्री कराने एटीएम मशीन के पास पहुंचे और वापस अपने स्कूटी के पास पहुंचे तब डिक्की से उनका 1 लाख गायब मिला।

आसपास रुपए को खोजने के बाद कुछ जानकारी नहीं मिलने पर परेशान पीड़ित घटना की शिकायत करने मोहन नगर पुलिस थाना पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित से बयान लेकर घटना की पूरी जानकारी जुटाई।

पुलिस ने पीड़ित को घटनास्थल लाकर घटनाक्रम के बारे में जानकारी जुटाई। फिलहाल पुलिस को उठईगिरी का पुख्ता सुराग हाथ नहीं लग पाया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस बैंक ऑफ बड़ौदा समेत आसपास लगे सीसी कैमरों को खंगालने में जुटी हुई है। इसके अलावा सड़क किनारे कई जगह पर लगे कैमरों को चेल कर फुटेज निकाल रही है। मोहन नगर थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने बताया की पीड़ित से पूछताछ किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...