भिलाई में सिंधी समाज के द्वारा मनाया गया चेटीचंड महोत्सव; महिलाओं और बच्चो ने दी शानदार प्रस्तुति… रीता सिंह गेरा भी हुई शामिल

भिलाई। भिलाई नगर निगम के वार्ड नम्बर 25 में सिंधी समाज के आराध्य देवता भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव के अवसर पर चेटीचंद महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर एमआईसी मेंबर रीता सिंह गेरा शामिल हुई। भगवन झुलेलाल की आरती कर दिप प्रज्वलित की गयी और कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।

बच्चो के लिए नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन और महिलाओ के लिए ग्रुप डांस का कार्यक्रम रखा गया। साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों व महिलाओं को पुरुस्कार का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सिंधी समाज के अध्यक्ष डॉ. कृष्णानी, मनीष जगियासी, दिनेश पाठक अन्य मौजूद रहे।

Exit mobile version