छत्तीसगढ़ के आर्कियोलॉजिस्ट पद्मश्री अरुण शर्मा ने 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस… इनकी ही मांग और सबूत के आधार पर राम जन्मभूमि अयोध्या में हुई थी खुदाई, CM साय ने जताया दुःख

रायपुर। छत्तीसगढ़ के आर्कियोलॉजिस्ट पद्मश्री अरुण कुमार शर्मा का निधन हो गया। बुधवार रात उन्होंने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। आपको बता दें कि अरुण शर्मा वही शख्स हैं जिनकी मांग पर अयोध्या में राम जन्म भूमि पर खुदाई कराई गई थी। उन्होंने ही खुदाई में मिले अवशेषों के रिसर्च के आधार पर कोर्ट में मंदिर होने के सबूत पेश किए थे। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर वे बहुत खुश थे। उनकी आखिरी इच्छा थी कि वे रामलला के दर्शन करें, लेकिन सेहत खराब होने के चलते वे नहीं जा पाए थे। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की समृद्ध विरासत और पुरातात्विक संपदा को सामने लाने में इनका बड़ा हाथ रहा है।

अरुण शर्मा का जन्म 1933 में हुआ था। साल 2017 में भारत सरकार की ओर से उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। वे छत्तीसगढ़ शासन के पुरातात्विक सलाहकार भी थे। अरुण शर्मा ने पुरातत्व और इससे जड़े विषयों पर 35 से ज्यादा किताबें लिखी हैं। अयोध्या मामले में खुदाई के दौरान जितने भी साक्ष्य मिले, उस पर एक किताब ‘आर्कियोलॉजिकल एविडेंस इन अयोध्या केस’ नाम की किताब भी इन्होंने लिखी है। ये किताब अंग्रेजी भाषा में लिखी गई है।

मुक्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया शोक
सूबे के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डॉ अरुण कुमार शर्मा के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि वे छत्तीसगढ़ की माटी के सपूत हैं, जिन्होंने न सिर्फ छत्तीसगढ़ में बल्कि देश की अलग-अलग जगहों पर पुरातात्विक सर्वेक्षण और उत्खनन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

घर के सामने गाली-गलौज करने से मना किया तो...

दुर्ग। दुर्ग के उतई थाना क्षेत्र में सोमवार को कुछ लोगों ने छोटी सी बात पर जान से मारने के नियत से धारदार चाकू...

CBSE 12वीं परिणाम घोषित: माइलस्टोन की अविषा और दिव्यांश...

भिलाई। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज कक्षा 12वीं (AISSCE) के परीक्षा परिणाम घोषित किए। परिणामों में माइलस्टोन के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन...

CG – शर्मनाक मामला: 5 महीने प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड को...

5 month pregnant girlfriend was given abortion pill क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के सरगुजा में एक युवती की मौत हो गई. वह 5 महीने की प्रेग्नेंट...

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार का तीसरा चरण जारी: वैशाली...

भिलाई नगर। सुशासन तिहार के अंतिम चरण का शिविर आज वैशाली नगर विधानसभा के लोकांगन परिसर में सम्पन्न हुआ जिसमें लगभग डेढ़ सौ से...

ट्रेंडिंग