कवर्धा कांड पर छत्तीसगढ़ बंद: कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर कांग्रेसजनों के साथ पैदल निकले भिलाई शहर बंद कराने, भिलाई व्यापारी संघ ने दिया समर्थन

कवर्धा के प्रशांत साहू की मौत के विरोध में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ बंद बुलाया। भिलाई में भी सुबह से बंद को सफल बनाने के लिए मुकेश चंद्राकर के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर लोगों से बंद को सफल बनाने की अपील करते नजर आए। ‘भिलाई बंद’ को भिलाई स्टील सिटी चेम्बर ऑफ कॉमर्स, भिलाई व्यापारी संघ ने अपना समर्थन देकर अपनी-अपनी दुकानों को बंद रखा। बंद के मद्देनजर शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। कांग्रेस का आरोप था कि पुलिस की बेरहम पिटाई से प्रशांत साहू की मौत हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग की है।

मुकेश चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार गृहमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में इस तरह की घटना हुई है। बंद का समर्थन हमें जनता से मिल रहा है। गृहमंत्री से हम इस्तीफे की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए।

महापौर नीरज पाल ने कहा कि कवर्धा जिला के बोडला विकासखंड अंतर्गत रेंगाखार थाना क्षेत्र के ग्राम लोहारडीह में पिछले दिनों हुई हत्या, आगजनी एवं पुलिस की बेरहम पिटाई से लगातार हुई तीन मौत से पूरे प्रदेश में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई है। राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही है। चारों ओर लूट, हत्या, बलात्कार की घटनाएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, जिसे रोकने में राज्य की भाजपा सरकार पूरी तरह विफल है।

इस दौरान महापौर नीरज पाल,पूर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह,भिलाई निगम सभापति गिरिवर बंटी साहू,प्रदेश महामंत्री व MIC मेंबर शिजू एंथोनी,MIC मेंबर लक्षमी पति राजू,संदीप निरंकारी,केशव चौबे,लालचंद वर्मा,एकांश बंछोर,चंद्रशेखर गवई,सुमित पावर,अमित जैन,ब्लॉक अध्यक्ष नंदकुमार कश्यप,रामा विश्वकर्मा,छाया पार्षद शमशेर सिद्दीकी,प्रवक्ता राजेश शर्मा,आर वी के राव,जावेद खान,चवन राम साहू,अर्जुन शर्मा,संजीत चक्रवर्ती,निरंजय बिसाई,दुर्गा साहू,नरसिंग नाथ,अजय सिर्वविकर,मो रफीक,उषा शर्मा,अब्दुल तहुर पवार,वाशु पांडे,विनोद यादव,हरि शंकर साहू,युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शोयब मोहम्मद खान,आनंद डोंगरे,बुद्धशरण बोरकर,अशोक रामटेके,कीर्ति सिंह,मेरिक सिंह,अनीश बघेल,विष्णु वारले,राजेन्द्र रजक,गोविंद कोशले,राजकुमार चौधरी, कीर्तिश साहू,राजेश गुप्ता,दिनेश गुप्ता,पिंकी वर्मा,शिव साहू,महेंद्र साहू,प्रभाकर जनबन्धु,लाडू राम सिन्हा,शुभम वर्मा,शुभम बाघमारे,एल चेतन्य,जानकी साहू,अनसुइया मरकाम, सुहल अहमद,अनिल सिंह,नवीन अग्रवाल,सहित शहर कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, बूथ अध्यक्ष सहित सभी विंगों के पदाधिकारी,कार्यकर्ता व समस्त कांग्रेसजन उपस्थित रहें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...