छत्तीसगढ़ बीजेपी की आरोप पत्र समिति घोषित: अजय चंद्राकर संयोजक… प्रेम प्रकाश पांडेय और ओपी चौधरी सदस्य बनाए गए… कांग्रेस को घेरने रणनीति बनाएंगे दिग्गज

डेस्क। छत्तीसगढ़ बीजेपी ने प्रदेश स्तरीय आरोप पत्र समिति गठित की है। धमतरी जिले के कुरुद से बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर को इस समिति का संयोजक बनाया गया है। वहीं सीनियर नेता प्रेम प्रकाश पांडेय और महामंत्री ओपी चौधरी को सदस्य बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने प्रदेश स्तरीय समिति की घोषणा की है। इसे लेकर प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने आदेश जारी कर दिया है।

बीजेपी ने शनिवार को ही अपने घोषणा पत्र समिति के सदस्यों की भी घोषणा की थी। इसका संयोजक सांसद विजय बघेल बनाए गए हैं। इसके पूर्व प्रदेश प्रभारी ओम माथुर को चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया को सह प्रभारी बनाया था। वहीं दूसरी ओर धरमलाल कौशिक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को राष्ट्रीय कार्यसमिति में भी सदस्य बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...