छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने दुर्ग कलेक्टर ऋचा का जताया आभार, शांति पूर्ण एवं व्यवस्थित लोकसभा चुनाव के लिए भेंट किए पौधा

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं कलेक्टर दुर्ग ऋचा प्रकाश चौधरी का भीषण गर्मी एवं प्रतिकूल परिस्थितियों में दुर्ग लोकसभा चुनाव को शांति पूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न करने के लिए दुर्ग जिला के कर्मचारी अधिकारी संगठनों की ओर से जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं मतदान कार्य में संलग्न कर्मचारियों तथा अधिकारियों के प्रति महासंघ के प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला के नेतृत्व में जिला निर्वाचन अधिकारी को पौधा भेंटकर आभार व्यक्त किया गया।

चुनाव ड्यूटी में वैशाली नगर विधान सभा में मतदान अधिकारी की ड्यूटी कर घर वापसी के समय सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की व्याख्याता मधु बंजारे के प्रति शोक व्यक्त करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी को 15 लाख रुपए अनुग्रह प्रतिकर राशि प्रदान करने का ज्ञापन सौंपा गया। प्रतिनिधि मंडल में कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष कमलेश सिंह राजपूत, सुनील यादव, मोहसिन अली,ईश्वर लाल सोनी,किरण चांदवानी,राजेंद्र दमोहे,केशव राजपूत,खम्मन दास मानिकपुरी एवं खिलेश जांगड़े सम्मलित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...