शौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवान भोजराम साहू से मिले डिप्टी सीएम विजय शर्मा, कहा – प्रदेश का बढ़ाया मान

बालोद। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने असम राइफल्स के वीर जवान भोजराम साहू से आत्मीय मुलाकात कर उनके अदम्य साहस और देशसेवा को नमन किया। बता दें कि कुछ माह पूर्व आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में भोजराम साहू ने असाधारण वीरता का परिचय देते हुए आतंकवादियों का डटकर सामना किया था। इस दौरान उन्हें गोली भी लगी थी। गंभीर हालत में उनका उपचार किया गया, लेकिन उन्होंने अद्भुत धैर्य और हौसले का परिचय दिया।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा, देश की सुरक्षा और कर्तव्यनिष्ठा के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें देश के प्रतिष्ठित वीरता सम्मान शौर्य चक्र से अलंकृत किया है। इस सम्मान ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है।

Oplus_16908288

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बालोद जिले के डोंडी विकासखंड के छोटे से ग्राम ढोर्रीठेमा के सपूत भोजराम साहू ने अपने साहस और पराक्रम से प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। ऐसे वीर जवान देश की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं।

इस अवसर पर विजय शर्मा ने भोजराम साहू को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की तथा उनके साहस को राष्ट्र सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

बता दें कि डौंडी के ग्राम ढोरीठेमा निवासी असम राइफल्स के जवान भोजराम साहू को शौर्य चक्र से सम्मानित करने की घोषणा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 79 वीं स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर की थी। जवान भोजराम साहू ने मणिपुर के टिगनोपाल में उग्रवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में असम राइफल के साथ एक विशेष अभियान में शामिल थे।

ऑपरेशन के दौरान उग्रवादियों ने घात लगाकर फायरिंग शुरू कर दी। भोजराम ने खतरे की परवाह किए बिना आगे बढ़कर मोर्चा संभाला और नजदीकी दूरी से जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान उन्हें गोली भी लगी लेकिन वे डटे रहे। उनके इसी साहस व त्वरित निर्णय क्षमता और कर्तव्य परायणता के लिए वीरता पुरस्कार शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है।

इस सम्मान पर जनपद सदस्य पुनीत राम सेन, सरपंच जीवन निरॊटी, व्याख्याता अवध राम ग्वाले, देवधर साहू, पंचम कोसमा, बंधुराम टेकाम, रूमलाल साहू, उर्वशी साहू, दुलारी बाई भूआर्य, कचराबाई यादव, कामीन साहू, कांति बाई सेन ने खुशी जताई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर : रायपुर-बिलासपुर रूट...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी...

शिक्षक की हत्या के बाद बलरामपुर में तनाव, आरोपियों...

बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम राधानगर (घमनी/धमनी) में जमीन विवाद को लेकर एक शिक्षक की हत्या के बाद तनाव की...