UP चुनाव में छत्तीसगढ़ मॉडल: कांग्रेस ने भूपेश सरकार की न्याय योजना को घोषणा पत्र में किया शामिल

रायपुर। प्रदेश की भूपेश सरकार की योजनाओं की चर्चा देशभर में हो रही है। अब चुनाव के घोषणापत्र में सरकार की योजनाओं को मॉडल माना गया है। कांग्रेस ने उत्तरप्रदेश चुनाव में अपने घोषणापत्र में छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं का जिक्र किया है। आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने घोषणापत्र जारी किया। जिसमें छत्तीसगढ़ सरकार की न्याय योजना से लेकर कई योजनाओं का जिक्र किया गया है। यूपी में कांग्रेस की सरकार बनती है तो संकल्प लिए गए सभी बातों का पालन कराया जाएगा।
कांग्रेस के चुनावी दस्तावेज “यूपी का उन्नति विधान’ में इसका खास तौर पर जिक्र किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसकी जानकारी देते हुए लिखा, “मुझे बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि आगामी उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव हेतु आज जारी कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र यूपी का उन्नति विधान में छत्तीसगढ़ मॉडल का जिक्र हुआ है। पार्टी ने छत्तीसगढ़ की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी गोधन न्याय योजना लागू करने का संकल्प लिया है।

घोषणापत्र में कहा गया है, आवारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए छत्तीसगढ़ मॉडल की तर्ज पर गोधन न्याय योजना लागू की जाएगी। इसके तहत गाय के गोबर को 2 रुपए प्रति किलो की दर से खरीदा जाएगा। स्व-सहायता समूहों को प्रोत्साहित किया जाएगा कि वे वर्मी कम्पोस्ट और दूसरे कामों में गोबर का इस्तेमाल करें। जो भी आवारा पशु गांव की गोशाला में रखे जाएंगे उनके लिए एक निश्चित अवधि तक 500 प्रति मवेशी की दर से भुगतान किया जाएगा। आवारा और जंगली पशुओं की वजह से फसल को नुकसान होने पर प्रति हेक्टेयर तीन हजार रुपए का हर्जाना दिया जाएगा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को यह दस्तावेज जारी किया।

छत्तीसगढ़ की तरह कर्जमाफी का भी वादा
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में भी छत्तीसगढ़ की तरह कर्जमाफी का वादा किया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, सरकार बनने पर 10 दिन में किसानों का पूरा कर्ज माफ होगा। उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ में शपथ लेने के तीन घंटे के भीतर कर्ज माफ किया गया था। कांग्रेस ने 2500 प्रति क्विंटल की दर से धान-गेहूं, 400 रुपए प्रति क्विंटल में गन्ना खरीदने का वादा किया है। इसके अलावा बिजली बिल हाफ का भी जिक्र है। कोरोना काल मे जो आर्थिक रूप से प्रभावित परिवारों को 25 हजार रुपए तक की मदद का वादा भी उन्नति विधान में शामिल है।

पिछले महीने छत्तीसगढ़ मॉडल पर विस्तृत चर्चा हुई थी
पिछले महीने चुनाव प्रचार के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मिले थे। इस दौरान उत्तर प्रदेश चुनाव में छत्तीसगढ़ मॉडल को शामिल करने पर विस्तृत चर्चा हुई थी। कर्जमाफी और 2500 रुपया प्रति क्विंटल में धान-गेहूं खरीदने का वादा तो कांग्रेस गोरखपुर की जनसभा से ही कर रही है। कांग्रेस इस चुनाव में आवारा पशुओं से हो रहे नुकसान का मुद्दा भी जोर-शोर से उठा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई नगर MLA देवेंद्र यादव ने जनता से की...

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने शनिवार को सेक्टर-5 स्थित अपने विधायक कार्यालय में जनसमस्याओं के निराकरण हेतु जनता से भेंट मुलाक़ात की।...

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दुर्ग में...

दुर्ग। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि और पहलगाम हमले में शहीदों की स्मृति में आज राजीव भवन, दुर्ग में एक रक्तदान शिविर...

दुर्ग लोकसभा के ग्राम पतोरा में “तिरंगा यात्रा” का...

दुर्ग। आपरेशन सिंदूर की सफलता और वीर जवानों के शौर्य और पराक्रम के शान में छत्तीसगढ़ के सभी पंचायतों और नगरीय निकायों में दिनांक...

दुर्ग में कांग्रेसियों का बड़ा प्रदर्शन: मनरेगा में मजदूरों...

दुर्ग। जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर के अगुवाई में हजारों की संख्या में ग्रामीण झउआ, घमेला, रापा मजदूरी सामग्री लेकर मनरेगा चालू कर...

ट्रेंडिंग