बिहार तिहार का छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने किया विरोध: उपाध्यक्ष चेतन चंदेल को थाने ले गई पुलिस… वापस छोड़ने पर CKS के चंद्रप्रताप टंडन सहित कई कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

भिलाई: भिलाई में इन दिनों बिहार के तिहार कार्यक्रम की खूब चर्चा है। शुक्रवार को भिलाई के सुपेला चौक में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना ने बिहार के तिहार कार्यक्रम का विरोध किया। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के जिला उपाध्यक्ष चेतन चंदेल के द्वारा बिहार तिहार का विरोध प्रदर्शन किया गया। आज बिहार के तिहार का आयोजन नेहरू नगर के इंपीरियल होटल में रखा गया था। जिसमे CM साय, प्रदेश प्रभारी सहित कई बड़े नेता सामिलित हुए।

इस दौरान छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना होटल के सामने नितिन नबीन और सभी बीजेपी नेताओं को काला झंडा दिखाने का आवाहन सुबह 10 बजे का किया था। लेकिन पुलिस द्वारा छत्तीसगढिया क्रांति सेना के उपाध्यक्ष चेतन चंदेल को सुबह ही पहुंच कर थाने ले गयी। बिहार तिहार का कार्यक्रम खत्म होने के बाद चेतन चंदेल को शाम को उसके निजी निवास बैकुंठधाम पर छोड़ा गया। इस दौरान छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के सेनानी चंद्रप्रताप टंडन और सेनानियों द्वारा भव्य रूप से स्वागत किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...