CG मौसम अपडेट: कुछ देर में कई जिलों में शुरू होने वाली है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक दो दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिला है। वहीं कई जिलों में बारिश के साथ ओले देखने को भी मिले है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश होगी। मौसम विभाग ने देर शाम तक पांच जिलों के कुछ इलाकों में तेज अंधड़ के साथ हल्की बारिश होने के संकेत हैं। वर्षा का क्षेत्र मुख्यता दक्षिण छत्तीसगढ रहने की सम्भावना है। फिर भी उत्तर छत्तीसगढ़ के एक दो जिलों में गरज चमक के साथ हल्की वर्षा होने की सम्भावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक कोरबा बिलासपुर, मुंगेली, गरियाबंद धमतरी में बारिश की संभावना है। पश्चिम विक्षोभ, द्रोणिका के रूप में 3.1 kms से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 82 डिग्री पूर्व और 33 डिग्री उत्तर में स्थित है। एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मध्य छत्तीसगढ के उपर स्थित है।

एक हवा का अनियमित गति/द्रोणिका दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ होते हुए मराठवाड़ा तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में कल 23 को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंबड चलने और वज्रपात होने भी संभावना है। खबरदार प्रदेश में अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि का दौर प्रारंभ होने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...