कांग्रेस ने 11 जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की, दुर्ग ग्रामीण जिलाध्यक्ष का नाम भी लिस्ट में, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयंत देशमुख ने किया विरोध, पार्टी से राकेश ठाकुर को हटाने की मांग की

भिलाई। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। शनिवार को कांग्रेस ने 11 जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की है। जिला अध्यक्षों की नियुक्ति का लेटर दिल्ली से जारी किया गया है। हाल ही छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट राज्य के दौरे में आए थे। इस दौरान उन्होंने संकेत दिया था कि खाली पदों को भरा जाएगा। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज भी कई बार दिल्ली को दौरा कर चुके थे। जिसके बाद से अटकलें लगाई जा रही थीं कि कांग्रेस अपने संगठन में बदलाव कर सकती है।

वहीं अब सूची आयने के बाद कांग्रेस में फूट नजर आ रही है। दुर्ग ग्रामीण जिलाध्यक्ष के जिम्मेदारी राकेश ठाकुर को दिया गया है। इसका विरोध शुरू हो गया है। जिला पंचायत के पूर्व सदस्य व यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयंत देशमुख ने इसका विरोध किया है। साथ ही उन्होंहे जिलाध्यक्ष पद से राकेश ठाकुर को हटाए जाने की मांग रखी है। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया है की जोगी कांग्रेस से आए लोगों को पद दिया गया है। जोगी कांग्रेस में रहते हुए पाटन में राकेश ठाकुर ने कांग्रेस का पुतला फूंका था। अब वहीं राकेश ठाकुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष दुर्ग ग्रामीण का जिम्मा संभालेंगे। जयंत देशमुख ने ये बयान दिया है और पार्टी आलाकमान से दुर्ग ग्रामीण जिलाध्यक्ष से राकेश ठाकुर को हटाने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...