छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : कांग्रेस कार्यालय के अकाउंटेंट समेत 4 कर्मचारियों से पूछताछ कर रही EOW, बैंक खातों की मांगी जानकारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले की जांच कांग्रेस भवन तक पहुंच गई है। इस केस में EOW ने मंगलवार को कांग्रेस के राजीव भवन कार्यालय में काम करने वाले अकाउंटेंट शिशुपाल साहू, गजेन्द्र यादव, सोहन समेत 4 कर्मचारियों को पूछताछ के लिए तलब किया।

जानकारी के मुताबिक, EOW की टीम ने सुबह करीब 11 बजे राजीव भवन के अकाउंटेंट, ऑफिस बॉय, प्यून समेत 4 कर्मचारियों को पूछताछ के लिए बुलाया। सभी कर्मचारियों से 10 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की गई। टीम वित्तीय लेन-देन से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

बैंक खातों की जानकारी भी मांगी

EOW की टीम पार्टी फंड में जमा रकम की भी जांच कर रही है। अधिकारियों ने अकाउंटेंट से पिछले 3 साल के बैंक खातों की पूरी जानकारी मांगी है। इसके साथ ही कई अहम दस्तावेज भी जांच के लिए जब्त किए गए हैं। अब एजेंसी इस बात की गहराई से पड़ताल कर रही है कि पार्टी फंड में आई रकम का इस्तेमाल किस तरह किया गया। कहीं इसमें किसी प्रकार की अनियमितता या गड़बड़ी तो नहीं हुई है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष गिरफ्त से बाहर

शराब घोटाला मामले में जांच कर रही EOW- ED प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की तलाश कर रही है। वे पिछले कई वर्षों से फरार बताए जा रहे हैं। दोनों ही एजेंसी उनकी भूमिका को लेकर भी गंभीरता से जांच कर रही है और उनसे जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि इस मामले में आगे और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव की महक का भारतीय U-19 महिला टीम में...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की बेटी क्रिकेटर महक नरवासे का चयन भारतीय U-19 महिला टीम में हुआ है. इतना ही नहीं, उन्हें टीम का...

CG News: नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का आरोप, रायपुर...

सूरजपुर | जिले में पदस्थ एक नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, लटोरी क्षेत्र में पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेंद्र दिवाकर के...

Durg News : खदान में डूबने से मासूम बच्चे...

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के पथरिया खदान में 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने जब...

भाजपा को बड़ा झटका, दंतेवाड़ा में 450 से ज्यादा...

दंतेवाड़ा। बस्तर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा विकासखंड के फूलपाड़ में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाजपा...