छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल परीक्षा का टाइम-टेबल जारी, 28 हजार छात्र देंगे एग्जाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने 10वीं और 12वीं की तीसरी और अंतिम मुख्य-अवसर परीक्षा के लिए टाइम टेबल जारी कर दी है। परीक्षाएं 11 नवंबर से शुरू होकर 27 नवंबर तक चलेंगी। तीसरी परीक्षा के लिए दोनों कक्षाओं में 28 हजार विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं।

ओपन स्कूल के लिए अवसर परीक्षा नवंबर में आयोजित की जाएगी। इससे पहले 2014 में ओपन स्कूल की एक साल में तीन बार परीक्षा हुई थी, लेकिन तब दो परीक्षा अवसर के रूप में थी। यानी इसमें सिर्फ फेल हुए छात्र ही शामिल हुए थे।यह प हली बार है जब साल में ओपन स्कूल की तीनों परीक्षा मुख्य परीक्षा के रूप में हो रही है। परीक्षा का समय प्रातः 8.30 बजे से 11.45 बजे तक निर्धारित है। शासन द्वारा यदि कोई अवकाश और स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है तो भी परीक्षाएं यथावत संचालित होंगी।

10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए टाइम टेबल

  • 11 नवंबर हिन्दी –
  • 13 नवंबर वाणिज्य हिन्दी
  • 14 नवंबर गृह विज्ञान संस्कृत
  • 16 नवंबर लेखांकन गृह विज्ञान
  • 18 नवंबर फिजिक्स उर्दू
  • 19 नवंबर भूगोल विज्ञान
  • 20 नवंबर केमिस्ट्री अंग्रेजी
  • 21 नवंबर अंग्रेजी मराठी
  • 22 नवंबर बायोलॉजी गणित
  • 23 नवंबर राजनीति शास्त्र व्यवसाय अध्ययन
  • 25 नवंबर गणित सामाजिक विज्ञान
  • 26 नवंबर इतिहास अर्थशास्त्र
  • 27 नवंबर अर्थशास्त्र

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...

CMDC और JNARDDC के बीच हुआ एमओयू, क्रिटिकल मिनरल्स...

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "क्रिटिकल मिनरल मिशन" एवं "आत्मनिर्भर भारत" के विजन को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और महत्वपूर्ण...

CG Crime : महिला और 10 माह की मासूम...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में शनिवार को एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची का शव मिलने...

महतारी वंदन योजना: सरकार 27 हजार महिलाओं से वसूलेगी...

रायपुर। महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. हर महीने प्रदेश की 68 लाख से ज्यादा हितग्राही महिलाओं को...