छत्तीसगढ़ में एक और एयरपोर्ट का शुभारंभ करेंगे PM मोदी: मां महामाया एयरपोर्ट से प्रदेश में टूरिज्म और व्यापार को मिलेगी मजबूती… DGCI दे चुका है लाइसेंस, E-मेल में आया शेड्यूल… जानिए कौन-कौन से शहरों से मिलेगी कनेक्टिविटी

सरगुजा। छत्तीसगढ़ को एक और एयरपोर्ट की सौगात मिलने जा रही है। सरगुजा जिले में दरिमा एयरपोर्ट का उद्घाटन 20 अक्टूबर को होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से इस एयरपोर्ट का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। इस अवसर की तैयारी जोरशोर से चल रही है, और दरिमा एयरपोर्ट से 19 सीटर और 72 सीटर विमानों की सेवाएं शुरू होने की संभावना है, हालांकि, सेवाओं की शुरुआत की तारीख अभी निर्धारित नहीं की गई है।

मां महामाया एयरपोर्ट, जो सरगुजा संभाग मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर स्थित है, को मार्च 2024 में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा लाइसेंस प्रदान किया गया था। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के चलते उद्घाटन और हवाई सेवाएं शुरू नहीं हो पाईं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी डॉ. शरद कुमार ने रायपुर एयरपोर्ट के निदेशक डॉ. एसडी शर्मा और अंबिकापुर एयरपोर्ट को ईमेल भेजकर 20 अक्टूबर के उद्घाटन की तैयारी के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है। जिला प्रशासन ने ई-मेल प्राप्त होते ही उद्घाटन की तैयारियों में जुट गया है।

पीएम मोदी का वर्चुअल शुभारंभ कार्यक्रम तीन बजे आयोजित होगा। विधायक प्रबोध मिंज ने बताया कि पीएम मोदी दरिमा के अलावा अन्य एयरपोर्ट का भी वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। अंबिकापुर से रायपुर और बिलासपुर के लिए हवाई सेवाएं शुरू करने के लिए फ्लाई बिग कंपनी को अनुबंध दिया गया है। वहीं, अलाएंस एयर ने 17 सितंबर को 72 सीटर विमान का ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा किया है और हवाई सेवा शुरू करने की इच्छा व्यक्त की है। इस तरह, छत्तीसगढ़ में नए एयरपोर्ट का उद्घाटन स्थानीय विकास और कनेक्टिविटी को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

करम परब में शामिल हुए CM साय : बोले-...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को राजधानी रायपुर स्थित अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम परिसर में आयोजित करम पूजा परब 2026 में शामिल...

चक्रवात के असर से बदला CM साय का कार्यक्रम...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान के असर के चलते मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सूरजपुर और बलरामपुर-रामानुजगंज जिले का दौरा स्थगित कर दिया गया है।...

दिल्ली प्रदर्शन पर MLA अजय चंद्राकर का हमला :...

रायपुर। दिल्ली में 1 नवंबर को प्रस्तावित कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा के वरिष्ठ विधायक...

भिलाई में पॉवर हाउस फ्लाईओवर से युवती ने लगाई...

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पॉवर हाउस फ्लाईओवर से एक 21 वर्षीय युवती ने छलांग...