Chhattisgarh: एक के बाद एक 8 लोगों की रहस्यमय मौत से गांव में दहशत, दैवीय प्रकोप की आशंका, कलेक्टर-एसपी ने गांव का लिया जायजा

मोहला-मानपुर। छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर जिले के अंबागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम नीचे कोहड़ा में एक माह के भीतर एक के बाद एक 8 लोगों की मौत होने से गांव में दहशत का माहौल है। मौत कैसे हो रही है, ये फिलहाल रहस्य बना हुआ है। ग्रामीणों ने मौतों के कारण को तलाशने की कोशिश में गांव में बैठक कर इस मसले पर रायशुमारी की। आशंका जताई जा रही है कि इन मौतों के पीछे कहीं ये कोई दैवीय प्रकोप तो नहीं है।

जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंडावी ने उक्त मौतों की पुष्टि करते हुए कहा है कि क्षेत्रीय बीएमओ को गांव भेजकर जानकारी ली गई है। कुछ मृतकों ने मौत से पहले स्थानीय डॉक्टर से इलाज करवाया था। बताया जा रहा कि पहले एक बुजुर्ग की मौत हुई, इसके बाद 15 से 20 दिन के अंतराल में एक के बाद एक सात अन्य लोगों की मौत हो गई।

अफसरों ने गांव पहुंचकर हालात का लिया जायजा

कलेक्टर एस. जयवर्धन ने भी इन मौतों को गंभीरता से लिया है। मंगलवार की रात कलेक्टर, एसपी समेत प्रशासनिक आला अफसरों ने निचेकोहडा गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया। साथ ही ग्रामीणों व मृतकों के परिजनों से मिलकर इन मौतों के कारणों को खंगाला।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में गोदाम से निर्माण सामग्री चोरी, 6 आरोपी...

दुर्ग। जिले के ग्राम समोदा में निर्माण सामग्री से भरे गोदाम में चोरी के मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गोदाम...

छत्तीसगढ़ में 10 हजार युवाओं के लिए रोजगार का...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार की ओर से रायपुर में 7 और 8...

हाईकोर्ट में पुलिस भर्ती की 100 मीटर दौड़ के...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती के शारीरिक दक्षता परीक्षण के दौरान 100 मीटर दौड़ का समय दर्ज किए जाने को लेकर दायर याचिका पर...

छत्तीसगढ़ में SIR को लेकर सियासी घमासान, पूर्व मंत्री...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में Special Intensive Revision (SIR) को लेकर सियासी बहस तेज हो गई है। पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने SIR के बाद मतदाता...