ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ के छात्र ने कोटा में की आत्महत्या, JEE की तैयारी कर रहा था, कोटा में इस साल का चौथा सुसाइड केस

कोटा। राजस्थान के कोटा में छात्र द्वारा आत्महत्या का एक और केस सामने आया है। यहां JEE की तैयारी कर रहे एक छात्र ने जान दे दी।

घटना महावीर नगर की है। सूचना मिलने पर जवाहर नगर पुलिस पहुंची। अभी छात्रा के बारे में पता लगाया जा रहा है। यह जानकारी भी जुटाई जा रही है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया।

छात्र का नाम शुभ कुमार चौधरी है जो छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। अब तक की जानकारी के अनुसार, परिजन ने छात्र को फोन लगाया तो उसने उठाया नहीं। इस पर वार्डन को सूचना दी। वार्डन ने जाकर देखा, तो शव पंखे से पटका मिला। सोमवार रात JEE का परिणाम आने के बाद से छात्र तनाव में था।

बता दें, कोटा की गिनती देश के सबसे बड़े एजुकेशन हब के रूप में होती है, लेकिन यहां पढ़ाई के तनाव में आकर आत्महत्या करने वाले भी बढ़ रहे हैं। ताजा मामला इस साल के चौथा है। इसको लेकर कई बार चिंता जताई, लेकिन कुछ समाधान निकलता नहीं दिख रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...

बाल संप्रेक्षण गृह से 11 बाल अपचारी फरार, हत्या,...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से मंगलवार शाम 11 बाल अपचारी फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप...