छत्तीसगढ़ में प्रेमी जोड़ों को नंगा कर गांव में घुमाया: पत्नी ने पति और उसकी गर्लफ्रेंड को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा.. किया जमकर हंगामा… गांववालों ने बेरहमी से की पिटाई, फिर निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने ऐसी तालिबानी सजा दी, जिसे सुनकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। एक पत्नी ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ एक कमरे में पकड़ लिया। इस पर पत्नी ने जमकर हंगामा किया।

पति की इस बेवफाई से नाराज पत्नी ने गांववालों को भी इकट्ठा कर लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने सजा के तौर पर पहले तो युवक और उसकी प्रेमिका का पीटा, फिर उनके कपड़े उतरवाए, बाद में दोनों को नग्न अवस्था में पूरे गांव में घुमाया गया। अब इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

फरसगांव SDOP मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि, उड़न्दाबेड़ा इलाके के रहने वाले एक शादीशुदा युवक का इलाके की ही एक युवती के साथ पिछले कई दिनों से प्रेस प्रसंग का मामला चल रहा था। युवक का अपनी प्रेमिका के घर आना-जाना लगा रहता था।

जब शनिवार को पत्नी को इस बात की भनक लगी तो वह अपने पति के प्रेमिका के घर पहुंच गई। जहां पहले से ही पति और युवती दोनों साथ में एक कमरे में बैठे मिले। इस बात से नाराज पत्नी ने शोरगुल कर ग्रामीणों को इकट्ठा कर लिया।

फिर एकाएक ग्रामीणों की भीड़ पहुंचती गई। जिन्होंने युवक और उसकी प्रेमिका को इस गलती की सजा के तौर पर पहले पीटा, फिर दोनों के कपड़े उतरवा लिए। इसके बाद नग्न अवस्था में दोनों को गांव में घुमाया गया। जब इस मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। SDOP ने बताया कि, अभी कार्रवाई चल रही है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही सारी जानकारी दी जाएगी। घटनाक्रम का फोटो-वीडियो वायरल होने के बाद पूरे मामले का पता चल पाया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...