Chhattisgarh: तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत, तीनों पुलिसकर्मियों के बेटे, इलाके में पसरा मातम

कोरबा। जिले में एक दर्दनाक हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई। तीनों बच्चे पुलिसकर्मियों के बेटे थे और आपस में दोस्त थे।

जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रिसदी तालाब में रविवार को तीनों बच्चे घूमने गए थे। इस दौरान गहराई में जाने से वे डूब गए और उनकी जान चली गई। मृतकों में युवराज सिंह ठाकुर (9), आकाश लकड़ा (13) और प्रिंस जगत (12) शामिल हैं।

युवराज सिंह ठाकुर के पिता राजेश्वर ठाकुर सिविल लाइन में पदस्थ हैं। आकाश लकड़ा के पिता जोलसा लकड़ा पुलिस विभाग में कार्यरत हैं, जबकि प्रिंस जगत के पिता दिवंगत अयोध्या जगत भी पुलिस लाइन से जुड़े रहे हैं। तीनों परिवार पुलिस लाइन परिसर में ही रहते हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही कोरबा एसपी सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। इस हादसे से पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने भी घटना को बेहद हृदयविदारक बताते हुए शोक संवेदनाएं व्यक्त की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोरबा में दर्दनाक हादसा : डेंगूनाला पुल के नीचे...

कोरबा। जिले के बालको थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। डेंगूनाला पुल के नीचे नदी किनारे दो वर्षीय मासूम बच्चे का शव...

CG News : एक ही घर में महिला और...

लोरमी। मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र में एक ही घर के भीतर महिला और पुरुष के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।...

पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर पर फिर FIR;...

रायपुर। राजधानी रायपुर में रसूख और विवादों का पुराना नाता एक बार फिर सुर्खियों में है। शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे और पूर्व...

CG – सेंट्रल जेल में रेप के आरोपी ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है। रायपुर सेंट्रल जेल में एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।...