Chhattisgarh : अतिक्रमण रोकने गए रेंजर समेत तीन वनकर्मियों पर हमला, अर्धनग्न कर लाठी-डंडों से ग्रामीणों ने की पिटाई

गरियाबंद। अवैध अतिक्रमण रोकने गए रेंजर समेत तीन वन कर्मियों को अर्धनग्न कर अतिक्रमणकारियों ने लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा. इस दौरान तीनों घायल अवस्था में जान बचाते अर्धनग्न हालत में मौके से भागे और रक्शापत्थरा लघु वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधक के घर पहुंचकर अपनी जान बचाई. तीनों घायलों को अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही उदंती सीता नदी अभ्यारण्य के उप संचालक वरुण जैन और पुलिस अफसर अस्पताल पहुंचे.

यह घटना उदंती सीता नदी अभ्यारण्य के बफर जोन के तौरेंगा वन परिक्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को वन परिक्षेत्र अधिकारी राकेश परिहार अपने शासकीय वाहन से कर्मी पिताम्बर डोंगरे के साथ सूचना के आधार पर अवैध अतिक्रमण को रोकने एम कक्ष क्रमांक 1138 पहुंचे, जहां गोना नवापारा निवासी अशोक पिता देवीसिंह नेताम ट्रैक्टर से वन भूमि में अवैध रूप से जोताई कर रहा था, जिसे रेंजर ने रोका. वन अमले को देखकर ट्रैक्टर चालक गांव की ओर भाग गया. कुछ देर बाद घटना स्थल का मुआयना कर रहे वन अमले को गांव की ओर से आए 25 से 30 महिला-पुरुषों ने घेर लिया और रेंजर परिहार समेत तीनों कर्मियों के कपड़े उतरवाए, मोबाइल और पैसा छीना, फिर उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया.

गरियाबंद अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज

घायल रेंजर राकेश परिहार ने बताया कि अवैध अतिक्रमण रोकने गए थे और 25-30 महिला-पुरुषों ने उन्हें पकड़कर जमकर मारपीट की. कपड़े, मोबाइल, पर्स, जूते-चप्पल सब छीन लिए गए. जान बचाने के लिए भागते हुए एक महिला ने शासकीय वाहन की चाबी दी. अर्धनग्न हालत में वे रक्शापत्थरा लघु वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधक के घर पहुंचे और मदद मांगी. सहयोगी कर्मियों ने धोती-साड़ी में लपेटकर उन्हें पहले शोभा थाना पहुंचाया, जहां रेंजर परिहार ने मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई. घायलों को मैनपुर अस्पताल में भर्ती कर प्राथमिक उपचार कराया गया, फिर उन्हें गरियाबंद अस्पताल रेफर किया गया.

जारी रहेगा अतिक्रम हटाओ अभियान : उपसंचालक

अभ्यारण्य के उप संचालक वरुण जैन ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि वन कर्मियों पर अतिक्रमणकारियों ने हमला किया है। उच्च अधिकारियों को उचित कानूनी कार्यवाही करने के लिए कहा गया है. घायलों को उचित उपचार दिया जा रहा है. अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा. मैनपुर एसडीओपी पुलिस बाजीलाल सिंह ने बताया कि वन विभाग द्वारा मामले की सूचना दी गई है, इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जमीन हड़पने का बड़ा खेल : जिंदा महिला को...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन हड़पने के लिए सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक जीवित...

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों...

रायपुर के बाद दुर्ग सांसद विजय बघेल ने की...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में सांसदों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच टकराव का मामला लगातार गहराता जा रहा है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बाद अब दुर्ग...

1.13 करोड़ की ठगी का खुलासा : ‘वॉश एंड...

रायपुर। रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का पर्दाफाश करते हुए अंतरराज्यीय ठग गिरोह की दो महिला आरोपियों को महाराष्ट्र के नागपुर...