रायपुर में गर्लफ्रेंड-ब्‍वॉयफ्रेंड की लाश मिलने से मचा हड़कंप, होटल बेबीलोन इन में युवती का और रेलवे स्टेशन के पास युवक का मिला शव, हत्या की आशंका

रायपुर। राजधानी रायपुर में युवक-युवती की लाश मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रायपुर के जेल रोड स्थित होटल बेबीलोन इन के रूम नंबर 416 में एक युवती की लाश मिली। इधर, युवती के ब्‍वॉयफ्रेंड का शव उरकुरा रेलवे स्‍टेशन के पास मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतिका युवती वाणी गोयल अंबिकापुर की रहने वाली है। सरस्वती नगर थाना में उनके गुम इंसान का मामला दर्ज था। पुलिस युवती की शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है और होटल के लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल युवती किस वजह से आई थी और होटल में रूकी थी, इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। आशंका है कि पुलिस जल्द ही इस मामले को लेकर खुलासा करेगी।

वहीं युवती के ब्‍वॉयफ्रेंड विशाल का शव देर रात उरकुरा रेलवे स्‍टेशन के पास मिला। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्‍जे में ले लिया और पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के चुनाव पर हाईकोर्ट में...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने भूपेश बघेल की चुनाव याचिका को निरस्त करने की मांग को खारिज कर दिया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

CG News : विवाद के बाद पति-पत्नी ने लगाई...

गरियाबंद। जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पायलीखण्ड गांव के जंगल में बुधवार को पति-पत्नी के शव पेड़ से...