कांकेर हिंसा को लेकर कल बंद रहेगा छत्तीसगढ़, चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दिया समर्थन

रायपुर। कांकेर जिले के आमाबेड़ा में मिशनरियों द्वारा स्थानीय जनजाति समाज पर किए गए हमले और इस मामले में स्थानीय प्रशासन के कथित पक्षपातपूर्ण रवैये के विरोध में 24 दिसंबर को ‘सर्व समाज छत्तीसगढ़’ ने ‘छत्तीसगढ़ बंद’ का आह्वान किया है। इस बंद को छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है।

चेंबर भवन में हुई बैठक में भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के नेताओं के साथ पूरा प्लान भी बनाया गया। यह बैठक राजधानी स्थित चेम्बर अध्यक्ष सतीश थौरानी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न व्यापारिक संगठनों और चेम्बर पदाधिकारियों ने आमाबेड़ा की घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया। चेम्बर प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने घटना को हृदयविदारक बताते हुए कहा कि आदिवासी समाज के प्रति सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए चेम्बर इस बंद का पुरजोर समर्थन करता है।

थौरानी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में षड्यंत्रपूर्वक और धोखे से किया जा रहा धर्मांतरण एक गंभीर मुद्दा बन चुका है। उन्होंने दुख व्यक्त किया कि ऐसी घटनाओं में स्थानीय प्रशासन का रवैया भेदभावपूर्ण रहा है। थौरानी के आह्वान पर उपस्थित सभी व्यापारिक प्रमुखों ने हाथ उठाकर बंद को अपना समर्थन दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवीन शिक्षा सत्र का शुभारंभ, मंत्री गजेंद्र यादव ने...

दुर्ग। प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में मंगलवार से नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 का शुभारंभ उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। शाला प्रवेशोत्सव के अंतर्गत...

नगर पंचायत शिवनंदनपुर के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को अपने सूरजपुर प्रवास के दौरान नवनिर्मित नगर पंचायत शिवनंदनपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण...

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...