छत्तीसगढ़ को मिलेगा एक और नया जिला: कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में किया ऐलान… सीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी… पढ़िए पूरा घोषणा पत्र

रायपुर। खैरागढ़ में विधानसभा उपचुनाव होने वाला है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में ऐलान किया है कि कांग्रेस अगर विधानसभा उपचुनाव में जीतेगी तो उसके 24 घंटे के भीतर खैरागढ़ को नया जिला बनाने का ऐलान कर दिया जाएगा। इसे लेकर सीएम बघेल ने ट्वीट भी किया है।

खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव का कांग्रेस घोषणापत्र:

1. चुनाव जीतने के 24 घंटों के भीतर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला बनाया जाएगा

2. साल्हेवारा को पूर्ण तहसील और जालाबांधा को उप-तहसील बनाया जाएगा

3. खैरागढ़ में लगेगी स्व. देवव्रत सिंह जी की आदमकद प्रतिमा