शादी कही और हो गई थी तय तो प्रेमी ने रिश्ता तुड़वाया, सदमे में आकर युवती ने पिया जहर, फोटो भी कर दिया था वायरल, जानिए क्या है मामला

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक युवती ने जहर पीकर खुदकुशी की कोशिश की है। उसने सुसाइड करने की कोशिश इसलिए की क्योकि उसकी शादी टूट गई थी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला कोरर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कोदागांव निवासी 24 साल की लड़की का करीब एक साल पहले शादी के लिए रिश्ता हुआ था। इसकी जानकारी युवती के ब्वॉय फ्रेंड शुभम जैन को लगी तो वह सगाई और शादी नहीं करने को लेकर लड़की पर दबाव बनाने लगा। साथ ही उसने पुरानी साथ खिंचवाई फोटो वायरल करने की धमकी दी। यह भी कहा कि वह फोटो लड़के वालों को भेजेगा और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चलने की बात भी कहेगा।

आरोप है कि इसके बाद भी युवती नहीं मानी तो शुभम ने नवंबर 2021 में फोटो लड़के वालों को भेजने के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। फोटो सामने आने पर समाज की बैठक हुई और इससे युवती की काफी बदनामी भी हुई। इसके चलते युवती काफी परेशान रहने लगी। उसके पिता का कहना है कि इसी के चलते 28 मार्च की देर रात करीब एक बजे युवती ने जहर पी लिया। उसकी तबीयत बिगड़ी तो धनेलीकन्हार अस्पताल लेकर आए।

युवती के पिता ने बताया कि उनकी बेटी और आरोपी ओडिशा के पुरी निवासी शुभम दोनों के साथ कांकेर के कॉलेज में पढ़ते थे। इसी दौरान उनमें दोस्ती हुई और साथ में फोंटो भी खींच कर रख लिए थे। फिलहाल पुलिस में मामला दर्ज कराया है। इसके बाद से ही आरोपी भाग निकला है। वहीं अस्पताल में भर्ती उनकी बेटी की तबीयत में अब सुधार हो रहा है। दूसरी ओर पुलिस आरोपी को पकड़ने की कोशिश में लगी हुई है।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

नाबालिग छात्रा के साथ उपसरपंच ने किया दुष्कर्म, परिजनों...

सरगुजा। जिले में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के एक उपसरपंच ने वारदात को अंजाम दिया है। इतना...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...

पिता ने की बेटे की हत्या, शराबखोरी और रोजाना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के कुशमुली गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता...