दोस्त से शादी करने के लिए लड़के ने चेंज कराया अपना जेंडर: दोस्त से हो गया था प्यार… शादी करने के लिए रवि बन गया रिया… लेकिन बॉयफ्रेंड की असलियत जान रो पड़ी, बोली – ‘मेरी जिंदगी कर दी खराब’

अमृतसर। प्यार में इंसान कुछ भी कर सकता है. अमृतसर से एक ऐसा ही अजीबो गरीब मामला सामने आया है, जहां एक लड़के पर अपने दोस्त का जेंडर (लिंग) बदलवाकर उससे शादी करने और उसके बाद उसे ना अपनाने का आरोप लगाया है. लड़के से लड़की बन चुके शख्स ने अपने दोस्त के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है.

हैरान कर देने वाला यह मामला पंजाब के अमृतसर का है. पहले रवि और अब रिया बन चुके शख्स ने आरोप लगाया है कि उसके साथ धोखा कर उसका जेंडर बदलवा दिया गया है. रिया ने पुलिस को बताया कि 3 साल पहले तक उसकी पहचान रवि के तौर पर थी. वह जागरण में काम किया करता था. इस दौरान उसकी मुलाकात अर्जुन से हुई.

अर्जुन और रवि के बीच हुई मुलाकात धीरे-धीरे गहरी दोस्ती में तब्दील हो गई. यह दोस्ती आगे जाकर प्यार में तब्दील हो गई और दोनों रिलेशन में आ गए. रवि का दावा है कि अर्जुन ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा. लेकिन विवाह से पहले उसने एक शर्त रख दी. अर्जुन ने रवि से कहा कि शादी के लिए उसे लड़के से लड़की बनना होगा. इसके बाद ही वह उससे शादी करेगा. इस बात पर राजी होकर रवि से जेंडर चेंज करा लिया और रिया बन गया.

रिया का दावा, अर्जुन के परिवार ने भी स्वीकार किया
रिया का कहना है कि पहले उसका नाम रवि था, लेकिन जेंडर बदलवाकर अर्जुन ने उसका नाम रिया जट्टी रख दिया. अर्जुन जालंधर जिले के जंडियाला का रहने वाला है. रिया का दावा है कि जेंडर चेंज कराने के बाद दोनों ने शादी कर ली थी. अर्जुन के परिवार वालों ने रवि को रिया के रूप में स्वीकार कर लिया था, लेकिन कुछ दिनों बाद अर्जुन ने उसे छोड़ दिया.

रिया का आरोप है कि अर्जुन उसे किन्नरों के हवाले करना चाहता है. उसने पुलिस से उसे इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है. रिया का कहना है कि वह अर्जुन के साथ रहना चाहती है. उसने अर्जुन पर जिंदगी खराब करने का आरोप भी लगाया है.

इस मामले में इंस्पेक्टर जसबीर सिंह का कहना है कि उन्हें शिकायत मिली है रवि ने अपना जेंडर बदल लिया है. वह इस मामले में जांच कर रहे हैं, मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ करवाई की जाएगी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...