छत्तीसगढ़ी फिल्म निर्माता-निर्देशक प्रेम चंद्राकर की माता दशोदा बाई का निधन, आज दुर्ग में होगा अंतिम संस्कार

दुर्ग। आदर्श नगर दुर्ग निवासी दशोदा बाई चंद्राकर का 4 नवंबर को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर है। वे छत्तीसगढ़ी फिल्म निर्माता-निर्देशक प्रेम चंद्राकर एवं नॉन के पूर्व एमडी चिंतामणि चंद्राकर की माता तथा प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी लोक गायिका पद्मश्री डॉ. ममता चंद्राकर और छाया चंद्राकर की सास थीं। वे दुर्ग के पूर्व सांसद स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर की भतीजी भी थी।

दशोदा चंद्राकर का मायका बालोद जिले के सांकरा-ज, निपानी तथा राजनांदगांव के भरेगांव से जुड़े परिवार में था। चार बहनों और चार भाइयों में वे दूसरे स्थान पर थीं। उनका विवाह पाटन क्षेत्र के गुढ़ियारी गांव में हुआ था। उनके परिवार में चार बेटे प्रेम चंद्राकर, चिंतामणि चंद्राकर, स्वर्गीय यादोराम चंद्राकर और स्वर्गीय विजय चंद्राकर तथा बेटी स्वर्गीय राधिका चंद्राकर थीं। परिवार के लिए उनका निधन अपूरणीय क्षति है।

परिजनों के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा 5 नवंबर गुरुवार को सुबह 11 बजे आदर्श नगर स्थित उनके निवास J-1 से निकलेगी। अंतिम यात्रा दुर्ग के शिवनाथ नदी मुक्तिधाम पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Exit mobile version