छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना की बैठक संपन्न, लिए गए कई निर्णय: इनके ऊपर गिरी संगठन से निष्कासन की कार्यवाही… कोरबा जिला कार्यकारिणी को किया गया भंग

दुर्ग। छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रदेश कार्यसमिति की संयुक्य बैठक रविवार यानी 25 अगस्त को हुई। इस बैठक में संगठन विस्तार, भविष्य के कार्यक्रमों की चर्चा की गई। साथ ही छत्तीसगढ़ के समस्त जिला अध्यक्षों से उनके जिलों के संगठन संबंधी फीडबैक लिये गये।

बैठक में कुछ कठोर निर्णय भी लिये गये, लगातार अनुशासनहीनता एवं संगठन विरोधी क्रियाकलापों को देखते हुए क्रान्ति सेना प्रदेश संयोजक गिरधर साहू के द्वारा दिलीप मिरी, भूपेंद्र निर्मलकर एवं रुपेंद्र देवांगन को संगठन से निष्कासन की कार्यवाही की गई। इस निर्णय पर सदन ने तालियों के गड़गड़ाहट से अपनी सहमति प्रदान की। कोरबा जिला को मजबूत करने के लिए जिला कार्यकारिणी को भंग किया गया। कोरबा जिला के नए संयोजक नवल साहू एवं जिला अध्यक्ष सुरजीत सोनी को बनाया गया है। कोरबा की नई जिला कार्यकारिणी जल्द घोषित की जाएगी। साथ ही रायगढ़ जिला अध्यक्ष गोलू जायसवाल को बनाया गया। तथा प्रदेश संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सुरेन्द्र राठौर जी को दी गई।

सामूहिक भोजन के बाद बैठक समाप्ति की घोषणा की गई। संयुक्त बैठक में क्रान्ति सेना प्रदेश संयोजक गिरधर साहू, अध्यक्ष डॉ. अजय यादव, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी अध्यक्ष अमित बघेल, महासचिव भूषण साहू, उपाध्यक्ष चंद्रकांत यदु, प्रदेश सचिव देवेंद्र नेताम, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र चंद्रहास, अरुण गंधर्व एवं समस्त पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...

डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नाम पर होगा अहिवारा का...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के भिलाई-3 स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अहिवारा के दिवंगत विधायक...

भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, फैक्ट्री जलकर...

भिलाई नगर। भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में नंदनी रोड स्थित एसएस हॉस्पिटल के पीछे एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप...

CG में भीषण हादसा: बाइक और ट्रक की टक्कर...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। गीदम से बीजापुर जाने वाले नेशनल हाईवे-63...