CG – हेड काॅस्टेबल ने की खुदकुशी: खुद के सर्विस राइफल AK47 से CRPF जवान ने खुद को मारी गोली, अस्पताल में तोड़ा दम

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मार ली है। जवान को आनन- फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक जवान का नाम विपिन्द्र चंद्र है और CRPF की 195 वीं बटालियन के सी कंपनी बारसूर में पदस्थ था।

जानकारी के मुताबिक, घटना दंतेवाड़ा के बारसूर थाना क्षेत्र की है। मृतक जवान विपिन्द्र चंद्र उतराखंड के निवासी थे और दंतेवाड़ा के बारसूर में पदस्थ थे। जवान ने आज सुबह अपने बैरक में साढ़े 10 बजे एके-47 से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर साथी जवान मौके पर पहुंचे और गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर उपचार के बाद डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल, जवान ने खुदकुशी क्यों की और इसके पीछे का कारण क्या था। इसका पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच कर रही है। साथ ही मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी भी दे दी गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...