छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री प्रेमसाय टेकाम ने किया रिजाइन: मोहन मरकाम को मिलेगी मंत्रीमंडल में जगह! राजभवन में तैयारी, कल लेंगे शपथ; सीनियर विधायक धनेन्द्र साहू को…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी के अंदर बदलवा का दौर चल रहा है। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इधर मोहन मरकाम को मंत्री बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। कल ही उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के पद से हटाया गया। इनके जगह बस्तर सांसद दीपक बैज को नया PCC चीफ बनाया गया है। अब मरकाम को कैबिनेट में जगह दी जा रही है। शुक्रवार यानि कल वह मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही धनेन्द्र साहू को भी मंत्री बनाया जा सकता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी संकेत दिए हैं। मरकाम और धनेन्द्र साहू के अलावा भी एक और नेता को मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। जो सत्यनारायण शर्मा हो सकते हैं हालांकि अभी ये केवल चर्चाएं ही हैं।

टेकाम ने क्या कहा?
इस्तीफा देने के बाद शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा है कि, मंत्रिमंडल में किसे कहां जगह देनी है, ये मुख्यमंत्री तय करते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कहने पर इस्तीफा दिया हूं। उन्होंने कहा था कि, AICC की तरफ से निर्देश है कि, आपको इस्तीफा देना है। इसलिए इस्तीफा दिया हूं। संगठन में रहकर काम करता रहूंगा।

सभी प्रदेशों में बदलाव हो रहे हैं: CM बघेल
चुनाव के 4 महीने पहले इस तरह के फेरबदल और प्रदेश अध्यक्ष बदलने को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि संगठन में लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारी मिलती रहती है। मोहन मरकाम का कार्यकाल समाप्त हो चुका था। सभी प्रदेशों में बदलाव हो रहे हैं और रायपुर महाअधिवेशन में पारित हुआ था कि 50% जो सीटे हैं, वह 50 साल के कम उम्र वालों को मिलनी चाहिए। हमारे यहां शुरुआत हो रही है दीपक बैज अभी मुश्किल से 42 के हैं। नौजवान को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कमान सौंपा गया है उनको बधाई शुभकामनाएं सभी कांग्रेसियों में हर्ष का माहौल है। सीएम भूपेश ने कहा कि आगामी चुनाव में इसका अच्छा प्रभाव पड़ेगा।

चुनाव से पहले बदलाव
आपको बता दें कि टीएस सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री बनाने और मोहन मरकाम को प्रदेश अध्यक्ष के पद की जगह दूसरी जिम्मेदारी देने का फैसला दिल्ली में हुई बैठक में लिया गया था। हालांकि ये फैसले बारी-बारी से जारी किए जा रहे हैं और अब संगठन से हटाने के बाद मरकाम को सत्ता में जगह देने की तैयारी चल रही है।

कौन है धनेंद्र साहू ?
छत्तीसगढ़ के अभनपुर विधानसभा सीट से विधायक धनेन्द्र साहू कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है। उन्होंने अभनपुर विधानसभा सीट से पांच बार (1993, 1998, 2003, 2013 और 2018) जीत दर्ज कर चुके हैं। धनेन्द्र साहू (2008 से 2011) कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। अविभाजित मध्यप्रदेश में 1998 में धनेन्द्र साहू राज्य मंत्री जल संसाधन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग (स्वतंत्र प्रभार) रह चुके हैं। वर्ष 2000 में राज्य गठन के समय कांग्रेस सरकार में भी राज्य मंत्री संस्कृति पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग (स्वतंत्र प्रभार) बने।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में नाबालिग से दुष्कर्म, कोर्ट ने आरोपी को...

दुर्ग। जिले के जामगांव आर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पाटन की अपर सत्र न्यायालय ने बुधवार को महत्वपूर्ण फैसला...

कार चढ़ाकर युवक की हत्या, फरार आरोपी भरत मंगनानी...

रायपुर। आमानाका थाना क्षेत्र के टाटीबंध में युवक की कार से कुचलकर युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी भरत मंगनानी...

डिजिटल रंगदारी का भंडाफोड़: Bhilai TiMES के इंस्टाग्राम पेज...

दुर्ग/सुपेला। भिलाई के लोकप्रिय न्यूज मीडिया प्लेटफॉर्म भिलाई टाइम्स न्यूज के इंस्टाग्राम पेज को निशाना बनाकर फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक भेजने और उसे हटाने के...

गंगरेल में ‘मानसून स्टार्टअप रिट्रीट 2026’ का आयोजन, सफल...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप और उद्यमिता क्षेत्र के लिए गंगरेल, धमतरी में आयोजित ‘मानसून स्टार्टअप रिट्रीट 2026’ खास आकर्षण का केंद्र रहा। प्रकृति की...