BSP लीज डीड रजिस्ट्री करवाने वालों से मिले CM भूपेश… मिठाई खिलाकर दी बधाई; MLA यादव और मेयर पाल भी रहे मौजूद

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई स्टील प्लांट टाउनशिप के हाउस लीज के डीड की रजिस्ट्री का तोहफा पाने वालों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुलाकात की। सीएम हाउस में गुरुवार देर शाम पहले रजिस्ट्री करवाने वाले लोगों को मौका मिला। विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल और जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चेहरे पर मुस्कान इस बात की थी कि जो निर्देश उन्होंने भिलाई में दिया था, उस पर अमल कर दिया गया है।

विधायक देवेंद्र यादव को निर्देशित करते हुए सीएम ने कहा कि, जनता से जो वादा किया है, उसको पूरा कराने के लिए पूरी कोशिश को जारी रखना। काफी देर तक भिलाई के विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। नियमितीकरण को लेकर भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। विधायक देवेंद्र यादव ने कि लीज की रजिस्ट्री होते ही मामला नगर निगम अधिनियम के दायरे में आ गया है। इसलिए, नियमितीकरण की प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू हो जाएगी। इसके लिए जो प्रक्रिया होगी, उस पर अमल किया जाएगा।

आपको बता दें कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार बीएसपी एवं जिला प्रशासन के माध्यम से लीज का पंजीयन प्रारंभ कर दिया गया है। 8 अप्रैल 2023 को भिलाई नगर एवं वैशाली नगर में भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीएसपी की जमीन जो कि लीज पर थी, उसका पंजीयन कराने निर्देश दिए थे।

मुख्यमंत्री की इस घोषणा के अनुरूप दुर्ग के रजिस्ट्री कार्यालय में रजिस्ट्री की प्रक्रिया प्रारंभ करते हुए बीएसपी के पूर्व अधिकारी श्रीराम जसपाल के नाम पर प्रथम पंजीयन किया गया। उन्हें सेक्टर 10, सड़क क्रमांक 4 के मकान नंबर 5ए बीएसपी के माध्यम से लीज पर दी गई थी। आज उन्हें विधायक देवेंद्र यादव व महापौर नीरज पॉल के द्वारा पंजीकरण कर रजिस्ट्री की प्रति सौंपी गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अंडे की सब्जी नहीं बनाने पर पति ने पत्नी...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पडकीभाट में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। अंडे की सब्जी नहीं बनाने की बात पर...

UP में रायपुर पुलिस पर हमला, 53 लोगों पर...

रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में गांजा तस्करी के आरोपी को पकड़ने पहुंची रायपुर पुलिस की टीम पर हुए हमले के मामले में...

धर्मांतरण को लेकर बवाल, मारपीट के बाद सड़क जाम,...

नारायणपुर। जिले के भरण्डा गांव में धर्मांतरण के आरोपों को लेकर तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, "प्रेस" लिखे एक चारपहिया वाहन...

शर्मनाक वारदात: 13 साल की नाबालिग से गैंगरेप; घुमाने...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ तोरवा थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय...