छत्तीसगढ़ के दुर्ग की बस उत्तर प्रदेश में पलटी: तीन की मौत, कई घायल… सांसद विजय बघेल ने शोक संवेदना प्रकट की… फिरोजाबाद के DM और SP से बात कर घायलों की उचित इलाज के दिए निर्देश

दुर्ग। दुर्ग पाटन छत्तीसगढ़ के भक्तगण वैष्णो देवी माता के दर्शन कर लौट रहे थे, इसी दौरान भक्तों की बस हादसे का शिकार हो गई। बस पलटने से 3 लोगों की मैट हो गई और वहीं कई लोक घायल हुए है। सांसद विजय बघेल ने मृतकों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की। मिली जानकारी के अनुसार, माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए गए भक्तों की एक बस फिरोजाबाद जिला के शिकोहाबाद में पलट गई है। जिसमें सवार तीन यात्रियों की मौत हो चुकी है और लगभग 25 लोग घायल हैं। सांसद विजय बघेल ने फिरोजाबाद के डीएम और एसपी से तत्काल फोन पर बात करके घायल मरीजों को सही समय पर उचित इलाज करने के निर्देश दिए हैं।

डीएम ने आश्वासन दिया है कि मरीजों का सही तरीके से उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है और जो ज्यादा गंभीर थे उन्हें बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। सांसद विजय बघेल ने मृत लोगों के प्रति अपनी गंभीर संवेदना व्यक्त की है और ईश्वर से प्रार्थना किया की इस पहाड़ जैसे दुख को सहन करने की शक्ति परिवार को प्रदान करें। जो लोग घायल है, वह जल्द स्वस्थ होकर अपने परिवार में वापस लौटने की कामना की है। पाटन के शर्मा ट्रैवल से दुर्ग जिला के लोगों की एक बस माता वैष्णो देवी दर्शन करके लौटते समय फिरोजाबाद के पास पलट गई।

इस हादसे में 25 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज वहां की ज़िला अस्पताल में किया जा रहा है। इनमें से तीन लोगों की मौत हो गई है जिसमें कुमारी आरती धमधा निवासी 19 साल धर्मेंद्र धीवर उम्र 6 साल अन्नपूर्णा कुंडली उम्र 12 साल के निधन की खबर मिली है। सांसद विजय बघेल ने दुर्ग कलेक्टर को निर्देश दिया है कि वह मृतकों शवों को सम्मान नहीं उनके परिवार के पास पहुँचाने का जल्द इंतज़ाम करे। इसके अलावा सांसद विजय बघेल जी घटना की सूचना मिलते ही घायलों से मिलने, उनका हालचाल जानने और इलाज सही से मिले इसके लिए वे तुरंत फिरोजाबाद के लिए रवाना हुए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवान भोजराम साहू से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने असम राइफल्स के वीर जवान भोजराम साहू से आत्मीय मुलाकात कर उनके अदम्य साहस और देशसेवा को नमन किया। बता...

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर : कार की...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी में हमाली का काम करने वाले युवक की मौत...

बिलासपुर बनेगा प्रदेश का प्रमुख एजुकेशन हब : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान मधुबन-जूना बिलासपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन...

भारतमाला मुआवजा घोटाला : ED ने की पहली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित भारतमाला मुआवजा घोटाला मामले में ED ने पहली गिरफ्तारी की है. ED ने अभनपुर के कारोबारी जयप्रकाश गांधी को गिरफ्तार...