नीट स्कैम पर बोले राजेंद्र साहू: “लाखों छात्रों के साथ अन्याय करना मोदी की कौन सी गारंटी? घोटाले की CBI जांच जरूरी… परीक्षा रद्द कर दोबारा नीट परीक्षा कराए सरकार”

दुर्ग। नीट परीक्षा स्कैम मामले में दुर्ग से कांग्रेस के सांसद प्रत्याशी रहे और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने बयान जारी किया है। उन्होंने नीट परीक्षा में हुई धांधली की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। राजेंद्र ने कहा कि नीट परीक्षा को लेकर जितनी शिकायतें मिली हैं और अलग-अलग राज्यों में पेपर लीक से लेकर बोनस अंक देने सहित अन्य अनियमितताओं की शिकायतों को देखते हुए परीक्षा रद्द कर दोबारा नीट परीक्षा आयोजित करना जरूरी हो गया है। नीट परीक्षा में धांधली कर छात्रों के साथ अन्याय नहीं किया जाना चाहिए।

नीट परीक्षा में भ्रष्टाचार की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। राजेंद्र ने सवाल किया है कि भाजपा या एनडीए के दलों ने नीट धांधली के इस बड़े मामले में अब तक चुप्पी क्यों साध रखी है। क्या नीट परीक्षा में धांधली, भ्रष्टाचार और अनियमितता मोदी की गारंटी हैं? राजेंद्र ने केंद्र सरकार से तत्काल नीट परीक्षा रद्द करने और छात्र हित में दोबारा परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लेने की मांग की है। राजेंद्र ने कहा कि नीट परीक्षा में 67 स्टूडेंट्स को 720 में से 720 अंक दिये गए। यह अविश्वसनीय घटना है। बड़ी बात ये है कि हरियाणा के एक ही परीक्षा केंद्र से कई बच्चों को 720 में से 720 अंक मिले हैं। कई छात्रों को मिली ओएमआर शीट के अनुसार उन्हें जितने अंक मिलने चाहिए, उससे काफी कम या काफी ज्यादा अंक दे दिये गए हैं। परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी एनटीए ने देश के 24 लाख छात्रों के साथ घोर अन्याय किया है।

राजेंद्र ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पीएससी परीक्षा में भेदभाव का आरोप लगाने वाले भाजपा नेता पूरे देश में नीट परीक्षा में हुई धांधली पर चुप क्यों हैं। नीट की परीक्षा का आयोजन पड़ोस के कई देशों में भी होता है। नीट परीक्षा में हुई धांधली के आरोपों से पड़ोस के दूसरे देशों में भारत की साख को गहरा धक्का लगा है। इस बड़े स्कैम की सीबीआई जांच होनी चाहिए। दोषी लोगों का पता लगाकर सख्त कार्रवाई जरूरी है। ताकि भविष्य में इस तरह की धांधली दोबारा न हो सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर : कार की...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी में हमाली का काम करने वाले युवक की मौत...

बिलासपुर बनेगा प्रदेश का प्रमुख एजुकेशन हब : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान मधुबन-जूना बिलासपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन...

भारतमाला मुआवजा घोटाला : ED ने की पहली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित भारतमाला मुआवजा घोटाला मामले में ED ने पहली गिरफ्तारी की है. ED ने अभनपुर के कारोबारी जयप्रकाश गांधी को गिरफ्तार...

रायपुर में होगा NHM कर्मचारियों का महासम्मेलन : 13...

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी संघ द्वारा 13 जून को रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन...