छत्तीसगढ़ के नए CM विष्णुदेव साय आज लेंगे शपथ: PM मोदी, अमित शाह सहित कई दिग्गज रहेंगे मौजूद… शपथ ग्रहण के बाद नये विधायकों से भी मिलेंगे… ये है प्रधानमंत्री का मिनट टू मिनट शेड्यूल

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 दिसंबर को शाम 4 बजे राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी अपरान्ह 2.15 बजे भोपाल से रवाना होकर 3.20 बजे राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

पीएम मोदी एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा 3.45 बजे रायपुर साइंस कॉलेज मैदान स्थित हेलीपेड आएंगे और हेलीपेड से सड़क मार्ग द्वारा 3.55 बजे साइंस कॉलेज मैदान में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री मोदी यहां शाम 4 बजे छत्तीसगढ़ की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी कार्यक्रम के बाद साइंस कॉलेज मैदान से शाम 4.50 बजे सड़क मार्ग से रवाना होकर 4.55 बजे हेलीपेड पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा 5.20 बजे रायपुर एयरपोर्ट आयेंगे। प्रधानमंत्री शाम 5.25 बजे रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर के सामने नशीली...

दुर्ग। अवैध नशीली टेबलेट की बिक्री करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भिलाई के स्टेशन मरोदा क्षेत्र में आरोपी युवक...

दुर्ग में दो यूट्यूबर्स पर दूसरी FIR, वीडियो हटाने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े कथित इंस्टाग्राम चैट विवाद में फंसे 2 यूट्यूबर्स सागर साहू और पुष्पराज...

यातायात मुख्यालय से जब्त एक्टिवा चोरी, गाड़ी लेने पहुंचे...

रायपुर। राजधानी में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। यातायात मुख्यालय परिसर में जब्त कर खड़ी की...

नवविकास की राह पर अग्रसर बस्तर : जगरगुण्डा पहुंचने...

रायपुर। बस्तर अब भय और हिंसा की पहचान से आगे बढ़कर विकास, विश्वास और जनसहभागिता के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। कभी...