तहसील स्तरीय सतनामी समाज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल, समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

दुर्ग। दुर्ग जिले के तहसील मुख्यालय पाटन में आज तहसील स्तरीय सतनामी समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किये। शपथ पश्चात मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री बघेल ने अपने कर कमलों से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया।

समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि सरकार सन्त महात्माओं के बताए मार्ग पर चल कर जनता के हित मे लगातार काम कर रही है। यहां के सांस्कृतिक परम्परा को पुनर्जीवित्त करने का काम कर रही है। सन्त बाबा गुरु घासी दास के संदेश को समाज के लोग आत्मसात कर समाज को दिशा प्रदान कर रहे है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के हर विकास खंड में मॉडल जैत खाम बनवाने का घोषणा किया। उन्होंने शासन की योजनाओं से जुड़ कर लाभान्वित होने, आगे आने लोगो का आह्वान किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – RTO कर्मचारियों पर अवैध वसूली और बदसलूकी...

CG कांकेर: बालोद जिले की सीमा से लगे कांकेर क्षेत्र के ग्राम मुजालगोंदी के पास नेशनल हाईवे-30 पर उस वक्त भारी तनाव की स्थिति बन...

CG: मंत्री केदार कश्यप के काफिले का भीषण एक्सीडेंट,...

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में मंत्री केदार...

दुर्ग में स्वाइन फ्लू का पहला मामला, तीन साल...

दुर्ग। बरसाती सीजन में दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया है। जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती 2 साल...

ब्लू वाटर खदान में 77 घंटे बाद मिला आदिल...

रायपुर। नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर खदान में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान का शव करीब 77 घंटे बाद शनिवार देर रात पानी की...