सद्गुरू कबीर आश्रम सेलुद के संत समागम कार्यक्रम में पहुचें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल: CM बोले – संत समाज के मार्गदर्शक होते है, आश्रम स्थल मे डोम की घोषणा

दुर्ग। कबीर पंथ भक्त जनों द्वारा सद्गुरु कबीर आश्रम सेलूद में 13 मई से दो दिवसीय विराट संत समागम समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। जहां उन्होनें सद्गुरु कबीर साहेब की मूर्ति पर दीप प्रज्वलित का माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की।

समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि संत समाज के मार्गदर्शक होते हैं। उन्होंने संत कबीर का जिक्र करते हुए कहा की वो ऐसे महान संत थे जिन्होंने सामाजिक आडम्बर पर कड़ा प्रहार किया और अंधविश्वास के उन्मूलन के लिए ज्ञान के दिव्य प्रकाश का प्रसार किया। संत कबीर की वाणी, दोहों के माध्यम से आज भी समाज के सामने है और अनंत काल तक समाज के पथ प्रदर्शन का कार्य करेगी। संत कबीर प्रेम के अनुरागी थे। आज 650 वर्ष बीतने के बाद भी उनकी वाणी प्रसंगिग है। वे जाति, धर्म से परे मानवता और समाज को एक सूत्र में बांधने की बात किया करते थे।

उन्होंने कहा ’’जो ब्रम्हाण्ड मे है, वही पिंड में भी’’ इसलिए उन्होंने उपस्थित जनों से अपने आप को पहचानने की बात कही। सन्त समागम में उपस्थित भक्त जनों को उन्होनें कहा मन रूपी बर्तन को खाली रखे तभी आप सन्त के वाणी को आत्मसात कर पाएं और ज्ञान को ग्रहण कर सकें। अपने उद्बोधन में उन्होने बताया कि सरकार भी सन्तो के बताए मार्ग पर चल कर शिक्षा, स्वास्थ व संस्कृति इत्यदि के माध्यम से प्रदेश के विकास का कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में, आश्रम स्थल मे डोम बनाने की घोषणा की ।

कार्यक्रम स्थल मे साहित्य वेदान्ताचार्य सुकृत साहेब शास्त्री, संचालक छोटे महन्त परमेश्वर दास साहेब, अध्यक्ष सन्त भूपत साहेब, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष राजेंद्र साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष अश्विनी साहू व अन्य जनप्रतिनिधि, श्रद्धालु और अधिकारीगण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...